एक्सप्लोरर

Morbi Bridge Collapses: हादसे से एक दिन पहले पुल पर सैकड़ों लोग एक साथ दिखे मस्ती करते, वीडियो वायरल

Gujarat News: एक दिन पुराने वीडियो में 100 से ज्यादा लोग पुल पर खड़े हैं. इनमें अधिकतर मस्ती कर रहे हैं. इनमें से कोई पुल पर कूद रहा है तो कोई दूसरे को धक्का देता दिख रहा है. कोई स्टंट दिखा रहा है.

Gujarat Morbi Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी से रविवार को काफी दुखद खबर सामने आई. यहां 100 साल से भी पुराना केबल का पुल रविवार शाम को ढह गया. पुल के गिरने से 122 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं कई लोग अब भी लापता हैं. पुलिस, एनडीआरएफ के अलावा भारतीय नौसेना के जवान भी राहत और बचाव कार्य़ में लगे हुए हैं. नदी में लापता लोगों को ढूंढा जा रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर इस हादसे से एक दिन पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कई सवाल खड़े कर रहा है. आइए डालते हैं एक नजर.

क्या है वायरल वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हादसे से एक दिन पहले का बताया जा रहा है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि पुल पर बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं और मस्ती कर रहे हैं. वीडियो में पुल पूरी तरह से पैक्ड नजर आ रहा है और वहां 100 से ज्यादा लोगों की मौजूदगी साफ नजर आ रही है. ये लोग पुल पर न सिर्फ क्षमता से अधिक लोग खड़े हैं, बल्कि ये सभी हादसे को न्यौता देते भी दिख रहे हैं. कोई पुल पर कूद रहा है तो कोई दूसरे को धक्का देता दिख रहा है. कोई स्टंट दिखाने की कोशिश करता नजर आ रहा है. इस दौरान पुल साफ तौर पर तेजी से लहराता नजर आ रहा है. हालांकि कल यह हादसा नहीं हुआ लेकिन इस वीडियो ने इस पुल पर लोगों की लापरवाही को भी उजागर किया है. आज भी जब हादसा हुआ तो कुछ ऐसी ही स्थिति पुल पर थी. यही वजह है कि पुल टूटने पर इतनी बड़ी संख्या में लोग नदी में गिर गए.

एक हफ्ते पहले ही मरम्मत

यह पुल क्योंकि सैकड़ों साल पुराना है, ऐसे में यहां हादसे का डर पहले भी रहा है. यही वजह है कि पुल को बीच में बंद किया गया था. पिछले दिनों इसे खोला गया. इसके बाद लोग यहां से बेरोकटोक आवाजाही कर रहे थे. पुल की हालत अच्छी नहीं थी. एक सप्ताह पहले ही सस्पेंशन ब्रिज की मरम्मत की गई थी.

हादसे के बाद का भी वीडियो वायरल

वहीं, इस हादसे के बाद का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मौके पर कई लोग पुल गिरने के बाद पानी में संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं. वे किसी तरह किनारे पर पहुंचने की कोशिश करते दिख रहे हैं. दूसरी ओर पुलिस और प्रशासन को जैसे ही हादसे का पता चला तो टीम एक्टिव हो गई और बचाव कार्य में जुट गई. लापता लोगों की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है.

पीएम और सीएम ने जताया दुख

बता दें कि इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो अपने गृह राज्य गुजरात का दौरा कर रहे हैं, ने भी हादसे में मारे गए और घायल लोगों के लिए मुआवजे की घोषणा की. वहीं प्रदेश के सएम ने भी हादसे पर दुख जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही है.

ये भी पढ़ें

Aamir Khan की मां Zeenat को आया हार्ट अटैक, इस हॉस्पिटल में हुईं एडमिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget