एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: पीएम की औकात पर बोलने वालों को अब पता चलेगी 'औकात', CR पाटिल का कांग्रेस पर हमला, सूरत में डाला वोट

Gujarat Election 2022: गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल (CR Patil) ने सूरत में अपना वोट डाला है. वह पूरे परिवार के साथ मतदान के लिए पहुंचे थे.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में पहले चरण की वोटिंग हो रही है. मतदान के बीच भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी जारी है. एक ओर वोटिंग हो रही है तो दूसरी ओर पार्टियों के नेता एक दूसरे पर कटाक्ष करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. राज्य बीजेपी प्रमुख सीआर पाटिल ने कांग्रेस के 'औकात' वाले बयान का पलटवार किया. उन्होंने कहा कि “जिन्होंने ऐसा कहा है, उन्हें उनकी औकात का पता चल जाएगा.”

दरअसल, इससे पहले कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने पीएम मोदी को लेकर कुछ बयान देने पर 'औकात' शब्द का इस्तेमाल किया था. इसपर भी काफी बवाल हुआ था. यहां तक कि पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली के दौरान खुद इसका पलटवार किया था. पीएम ने कहा था “वो कहते हैं औकात दिखा देंगे. मैं कहता हूं मेरी कोई औकात नहीं है. हमारी औकात बस सेवा देने की है'. 

विजय रूपाणी को लेकर सफाई

सीआर पाटिल ने कहा, 'मोदी मैजिक हर समय, हर जगह काम करता है. वह लोगों के दिलों में है. लोगों को उन पर भरोसा है और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने में सक्षम हैं. हर जगह कुछ न कुछ न्यापन आना चाहिए. रूपाणी को मुख्यमंत्री बनाया गया फिर वे राज्यसभा में रहे, ये बदलाव होता रहता है. उन्होंने खुद कहा है कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं.'

CR पाटिल ने सूरत से डाला वोट 

गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत में अपना वोट डाला है. वह पूरे परिवार के साथ मतदान के लिए पहुंचे थे. ट्विटर पर भी उन्होंने परिवार संग मतदान की तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने जनता से अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील भी की. गुजरात में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 89 सीटों पर मतदान जारी है. 

ये भी पढ़ें: 

'जनता पर भरोसा, इस बार भी बनेगी BJP की सरकार', मंत्री कनुभाई देसाई का दावा, बोले- आगे भी होगा विकास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने बधाई के लिए वैश्विक नेताओं का जताया आभार
स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने बधाई के लिए वैश्विक नेताओं का जताया आभार
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget