एक्सप्लोरर

Gujarat Election Result 2022: गुजरात चुनाव में BJP को मिली जीत पर उद्धव ने दी बधाई, कहा- 'ऐतिहासिक है गुजरात की जीत'

शिवेसना उद्धव बाला साहेब गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को गुजरात में मिली जीत की बधाई देते हुए कहा कि गुजरात का नतीजा अपेक्षित था. पीएम मोदी के नाम पर लोगों ने बीजेपी को वोट दिया.

Gujarat Election Result 2022: गुजरात चुनाव में बीजेपी (BJP) को इस बार लैंडस्लाइड जीत मिली है. पार्टी राज्य में सातवीं बार जीत दर्ज करने जा रही है. चुनाव के रुझानों को देख कर लगता है कि वह रिजल्ट आने तक अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ करके रख देगी. 

उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट की शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को बधाई देते हुए कहा कि 'गुजरात की जीत एक रिकॉर्ड और ऐतिहासिक है.' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में शानदार जीत मिली है, और दिल्ली एमसीडी में आप ने बीजेपी को हरा दिया है, इसके लिए मैं दोनों को बधाई देता हूं.

'अपेक्षित था गुजरात का नतीजा'
गुजरात की जीत के बारे में बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, 'गुजरात का नतीजा अपेक्षित था. गुजरात चुनाव एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लड़ा गया. इसलिए लोगों ने भारी संख्या में बीजेपी को वोट दिया. उस जीत में ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र से बड़े उद्योग जो गुजरात लाये गये हमें उसका फल मिला है. 

पीएम पर कसा तंज
उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 11 तारीख को महाराष्ट्र आ रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि वह BMC चुनाव को ध्यान में रखते हुए यहां भी कोई बड़ा ऐलान करेंगे. यह भी साफ है कि आपने गुजरात में बड़े पैमाने पर वोट बांटकर बीजेपी को फायदा पहुंचाया है. उन्होंने पूछा कि ये सुविधा आधारित राजनीति किसकी है?

गुजरात चुनावों में बीजेपी को जीत 
मौजूदा चुनाव की बात करें तो निर्वाचन आयोग (Election Commission) के मुताबिक बीजेपी (BJP) 156 सीटों पर आगे चल रही है. पार्टी के वोट शेयर में भी बढ़ोत्तरी हो रही है. पार्टी का वोट शेयर तकरीबन 53 फीसदी पहुंच गया है. वहीं कांग्रेस (Congress) की हालत काफी खराब है.

पिछली बार कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं, जबकि इस बार वो सिर्फ 17 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस पार्टी के वोट प्रतिशत में भी जबरदस्त गिरावट हुई है. पार्टी का वोट शेयर सिर्फ 27.01 फीसदी रहा, जबकि पिछले चुनाव में 41.44 फीसदी लोगों ने उसे वोट किया था.

Gujarat Result 2022: गुजरात चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत के साथ बीजेपी ने रचा इतिहास, धराशयी हुआ 1985 और 2002 का रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget