एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव : चुनाव आयोग का आदेश, इन छह मतदान केंद्रों पर 14 दिसंबर को दोबारा होगी वोटिंग

जिन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा उनमें जाम जोधपुर निर्वाचन क्षेत्र के धुंदा और मनपार, उना निर्वाचन क्षेत्र के बंधरदा और गंगदा, निजार निर्वाचन क्षेत्र के चोरवाड और चाणोद कॉलोनी, उमरगांव निर्वाचन क्षेत्र के चाणोद शामिल हैं. चाणोद कॉलोनी और चाणोद दोनों जनजातीय निर्वाचन (एसटी) क्षेत्र हैं.

गांधीनगर: निर्वाचन आयोग ने गुजरात के छह मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया है. पुनर्मतदान 14 दिसम्बर को कराया जाएगा. इन केंद्रों पर मंगलवार 9 दिसम्बर को हुए पहले चरण में मत डाले गए थे.  गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीबी स्वेन ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने पहले चरण में चार निर्वाचन क्षेत्रों के छह बूथ पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में संग्रहित परिणामों को रद्द कर दिया है. इन बूथों के पीठासीन अधिकारी चुनाव के मॉक ड्रिल के नतीजों को हटाना भूल गए थे, जिसके परिणाम स्वरूप फिर से चुनाव की जरूरत पड़ी है.

जिन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा उनमें जाम जोधपुर निर्वाचन क्षेत्र के धुंदा और मनपार, उना निर्वाचन क्षेत्र के बंधरदा और गंगदा, निजार निर्वाचन क्षेत्र के चोरवाड और चाणोद कॉलोनी, उमरगांव निर्वाचन क्षेत्र के चाणोद शामिल हैं. चाणोद कॉलोनी और चाणोद दोनों जनजातीय निर्वाचन (एसटी) क्षेत्र हैं.

स्वेन ने कहा, "इन बूथ के परिणामों को रद्द करने की वजह इन बूथों के पीठासीन अधिकारियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से मॉक ड्रिल चुनाव के नतीजों को हटाने से भूलना है. हमने ढिलाई बरतने के लिए अधिकारियों पर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है." इन बूथों के संबंधित मतदाताओं, अधिकारियों और राजनीतिक दलों को इस बदलाव की सूचना दे दी गई है.

पुनर्मतदान दूसरे चरण के चुनावों के साथ होंगे. दूसरे चरण में 182 सीटों में से बाकी की 93 सीटों पर मतदान होंगे. इनकी मतगणना हिमाचल प्रदेश के साथ 18 दिसम्बर को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस की लापरवाह जांच के चलते 6 साल तक जेल में रहा निर्दोष, अब SC ने दिलवाया मुआवजा

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

रेवंत का मुंबई मिशन सफल, महाराष्ट्र तेलंगाना को पानी देने को तैयार, फडणवीस ने रखी एक शर्त

'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?

CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर

2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान

'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड

ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'

तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप

दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल

Embed widget