एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने अपने विधायकों को बेंगलुरू के एक रिजॉर्ट में ठहराया, सुरक्षा में पुलिस की तैनाती

कांग्रेस, गुजरात में आठ अगस्त को राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की ओर से उसके विधायकों को अपने पाले में करने से बचाने की कोशिश कर रही है. हालांकि रिजॉर्ट में कितने विधायक हैं इस बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है.

बेंगलुरू: राज्यसभा चुनाव से पहले छह विधायकों के पाला बदलने को देखते हुए कांग्रेस ने गुजरात के अपने 44 विधायकों को बेंगलुरू के बाहरी हिस्से में एक निजी रिजॉर्ट में ठहराया है. पार्टी ने कहा कि वह अपने विधायकों को बीजेपी के खुराफात से बचा रही है.

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया ये आरोप

गुजरात में कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अशोक गहलोत ने पार्टी की कार्रवाई का बचाव किया. उन्होंने बीजेपी पर लगाए आरोपों को दोहराया कि वह धन, बल और राज्य शक्ति का इस्तेमाल कर रही ताकि गुजरात में कांग्रेस के विधायकों को पार्टी छोड़ने पर मजबूर किया जा सके. उन्होंने कहा, 'उन्हें पकड़ा गया, प्रताड़ित किया गया, धमकी दी गई और पार्टी छोड़ने पर मजबूर किया गया. जिस तरीके से राज्य तंत्र, पुलिस का दुरुपयोग हो रहा है, तब क्यों न हम उन्हें खुराफात और वहां चल रही असामाजिक गतिविधियों से बचाने के लिये एक जगह पर लाएं.'

विधायक धार्मिकि स्थलों की यात्रा करेंगे: डीके सुरेश

बेंगलुरू ग्रामीण से सांसद डीके सुरेश ने कहा कि गुजरात से नेता हमारे राज्य में आराम करने और पर्यटन के घूमने आए हैं और हम उन्हें सुविधा मुहैया कराने के लिए तैनात हैं. विधायक धार्मिक स्थलों की यात्रा करेंगे. उन्होंने कहा, 'वे गुजरात और लोकतंत्र को बचाने के लिये ईश्वर का आशीर्वाद चाहते हैं.' रिजॉर्ट के आस—पास पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

कांग्रेस गुजरात में आठ अगस्त को राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की ओर से उसके विधायकों को अपने पाले में करने से बचाने की कोशिश कर रही है. हालांकि रिजॉर्ट में कितने विधायक हैं इस बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है, लेकिन गुजरात कांग्रेस के महासचिव निशीत व्यास ने इससे पहले आज कहा कि पार्टी ने अपने 44 विधायकों को बेंगलुरू भेजा किया है.

निशीत व्यास ने कहा, 'विधायकों की सुरक्षा के लिये, हमने उन्हें बेंगलुरू लाने का फैसला किया है.' रिजॉर्ट में ठहरे विधायकों की संख्या नहीं बताते हुए सुरेश ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'हमारी पार्टी के सभी विधायक वहां हैं.' गुजरात के कुल 57 कांग्रेसी विधायकों में से पिछले दो दिनों में बीजेपी में शामिल होने के लिए छह विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है. गुजरात से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनैतिक सचिव अहमद पटेल राज्यसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों का खंडन किया

पार्टी को आशंका है कि अगर और विधायकों ने पाला बदल लिया तो पटेल का राज्यसभा पहुंचना खतरे में पड़ सकता है. बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों का खंडन किया है और कहा कि अगर सोनिया गांधी और राहुल गांधी अपने चरमराते संगठन को एकजुट रखने में सक्षम नहीं हैं तो इसके लिए उसे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि विधायकों के राज्य में कुछ पर्यटन स्थलों और तिरुपति जाने की संभावना है.

सुरेश ने कहा कि विधायकों की यात्रा के कार्यक्रम को बाद में अंतिम रूप दिया जाएगा क्योंकि वे आज सुबह आए हैं और आराम कर रहे हैं. गुजरात के विधायकों को शहर के बाहर रिजॉर्ट में ठहराये जाने पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget