एक्सप्लोरर

Congress: गुजरात में आंतरिक कलह से जूझ रही कांग्रेस ने शुरू की चुनाव की तैयारियां, 125 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य

Gujarat: गुजरात में आंतरिक कलह से जूझ रही कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने राजकोट में सौराष्ट्र क्षेत्र की बैठक ली.

Gujarat Congress: गुजरात में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस ने राज्यसभर में कई कार्यक्रम करने की योजना बनाई है. साथ में विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 125 जीतकर अगली सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है. पार्टी गुजरात में आंतरिक कलह से जूझ रही है जो प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल के इस्तीफे से सामने आयी है. हालांकि अब पार्टी चुनावी मोड में आ गई है और चुनाव से पहले होने वाले कार्यक्रमों में शीर्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को लाने की कोशिश कर रही है. 

कांग्रेस भाजपा शासित गुजरात में करीब तीन दशक से सत्ता से बाहर है. गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने कहा कि पार्टी ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को राजकोट में सौराष्ट्र क्षेत्र की बैठक बुलाई थी, खासकर हर बूथ पर 25 नए कार्यकर्ता जोड़ने के लिए, राज्य में 52000 बूथ हैं. 

125 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य
बैठक के बाद रघु शर्मा ने कहा कि पार्टी ने 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में 125 से अधिक सीटें जीतकर अगली सरकार बनाने का संकल्प लिया है. 2017 में, कांग्रेस ने राज्य में 77 सीटें जीती थीं. शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी उत्तर, दक्षिण और मध्य गुजरात क्षेत्रों में इसी तरह की बैठक करेगी. 

9 से 15 अगस्त के बीच पैदल मार्च की योजना
उन्होंने कहा कि हमने 9 से 15 अगस्त के बीच पैदल मार्च की योजना बनाई है. यात्रा प्रत्येक जिले में कम से कम 75 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. हम इस पद यात्रा के जरिए लोगों से जुड़ेंगे. शर्मा ने आगे कहा कि हम 'मेरा बूथ मेरा गौरव' पहल शुरू करेंगे और 52,000 बूथों में से हर बूथ में कम से कम 25 नए पार्टी कार्यकर्ताओं को शामिल करेंगे. इससे पार्टी में करीब 13 लाख नए कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ेंगे. 

ये भी पढ़ें-

Gyanvapi Mosque Case: यूपी में अलर्ट, सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, जानें- एडवोकेट कमिश्नर की रिपोर्ट में क्या है? 

Azam Khan Bail: सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब कब जेल से बाहर आएंगे आजम खान? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Season 2026 Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
CJP Parliament March LIVE: 'हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता', दिल्ली पुलिस की सख्ती के बीच अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार
'हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता', दिल्ली पुलिस की सख्ती के बीच अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ? SIT ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ? SIT ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget