एक्सप्लोरर

RSS की शाखाओं में महिलाओं पर दिये बयान से विवादों में घिरे राहुल 1 नवंबर को फिर जाएंगे गुजरात

इससे पहले राहुल गांधी महात्मा गांधी की हत्या और स्वतंत्रता आंदोलन में आरएसएस की भूमिका को लेकर उसपर निशाना साध चुके हैं और उसी कड़ी में उन्होंने इस बार महिलाओं का मुद्दा उठाते हुए आरएसएस की सोच पर सवाल उठाया है.

राजकोट: राहुल गांधी का तीन दिन का दौरा आज खत्म हो गया. अब खबर है कि राहुल गांधी एक नवंबर से फिर तीन दिन के दौरे पर गुजरात जाएंगे. गुजरात यात्रा के तीसरे चरण में दक्षिण गुजरात के भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, वलसाड़, डांग जिलों का दौरा करेंगे. उधर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को लेकर महिलाओं पर दिए गए बयान से राजनीति गरमा गई है. अब इस मामले पर राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की पत्नी और बीजेपी की महिला विंग ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हल्ला बोल दिया है. आज राजकोट में राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया है. इस प्रदर्शन की कमान सीएम विजय रुपाणी की पत्नी अंजलि रुपाणी ने संभाली थी. विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के पुतले के पुतले को साड़ी पहनाई गई. साथ ही बिंदी और लिपस्टिक भी लगाई गई. महिलाओं ने राहुल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनसे माफी मांगने को भी कहा. आपको बता दें कि राहुल ने आरएसएस में महिलाओं की अनुपस्थिति को लेकर कल बयान दिया था. राहुल ने कहा था, ‘’  ‘’इनका (बीजेपी) मेन संगठन आरएसएस है. कितनी महिलाएं हैं आरएसएस में? कभी शाखा में महिलाओं को देखा है शॉर्ट्स में? मैंने तो नहीं देखा.’’ उन्होंने कहा, ‘’इनकी सोच है कि जब तक महिला चुप रहे, कुछ बोले न, तब तक महिला ठीक है. जैसे ही महिला ने मुंह खोला, उसको चुप करवाओ.’’ क्या आपने सुना है कि कोई महिला आरएसएस के ऊंचे पद पर पहुंची है? (यहां पढ़ें पूरी खबर) राहुल के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि महिलाओं को लेकर राहुल का ये बयान  उनकी गंदी सोच है. उन्होंने कहा, ‘’वह महिलाओं के दर्शन करते हुए सम्मान की भाषा बोले तो बेहतर होगा.’’ RAHUL-580x395 वहीं, आरएएस ने राहुल गांधी को आरएएस के बारे में सही जानकारी हासिल करने की सलाह देते हुए कहा है, ‘’राहुल गांधी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्हें आरएसएस के कार्यों को लेकर सही जानकारी नहीं हैं. राहुल गांधी को सबसे पहले आरएसएस के कार्यों को समझना चाहिए और वैसे बयान नहीं देने चाहिए जिनका कोई आधार नहीं हैं.’’ आरएसएस और राहुल गांधी की ये टक्कर नई नहीं है. इससे पहले वो महात्मा गांधी की हत्या और स्वतंत्रता आंदोलन में आरएसएस की भूमिका को लेकर उसपर निशाना साध चुके हैं और उसी कड़ी में उन्होंने इस बार महिलाओं का मुद्दा उठाते हुए आरएसएस की सोच पर सवाल उठाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget