एक्सप्लोरर

गुजरात: दादा फिरोज गांधी के गृह जिले भरूच में राहुल

राहुल अपने दौरे की शुरुआत भरुच से करेंगे. भरुच राहुल के दादाजी फिरोज गांधी का गृह जिला है. भरुच सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का भी गृह जिला है.

गांधीनगर: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज तीन दिन के दौरे पर गुजरात जा रहे हैं. चुनाव में 39 दिनों का वक्त बचा हैं, ऐसे में कांग्रेस गुजरात का किला फतेह करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. राहुल गांधी नवसृजन यात्रा के लिए तीन दिन के गुजरात दौरे पर होंगे.

कहां-कहां जाएंगे राहुल गांधी?

नवसृजन यात्रा के दौरान  राहुल दक्षिण गुजरात के भरूच, तापी, वलसाड, नवसारी और सूरत जाएंगे. इस दौरान वह नुक्कड़ सभाओं और रैलियां को संबोधित करेंगे. राहुल किसानों और कारोबारियों के साथ भी चर्चा करेंगे. राहुल अपने दौरे की शुरुआत भरुच से करेंगे.

भरुच राहुल के दादाजी फिरोज गांधी का गृह जिला है. फिरोज गांधी का बचपन भरुच में बीता था. वह यहीं से निकलकर मुंबई गए थे. आपको यह भी बता दें कि भरुच सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का भी गृह जिला है.

क्यों सुर्खियों में था भरुच?

भरुच के सरदार पटेल अस्पताल में आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी काम करता था, जिसकी वजह से भरुच सुर्खियों में है. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सांसद अहमद पटेल को अस्पताल का कर्ताधर्ता बताया था, जिसके बाद से कांग्रेस बीजेपी के निशाने पर थी.

आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस 

आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के रुख को लेकर अल्टीमेटम देने के बाद सोमवार को हार्दिक पटेल अब नरम पड़ते दिखाई दे रहे हैं. हार्दिक पटेल ने कहा है कि तीन नवंबर को सूरत में होने वाली कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा का वह न ही समर्थन करेंगे, न ही विरोध.

हार्दिक पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने इस मसले पर जो कानूनी राय का इंतजार करने की बात कही है, वह भी उसका इंतजार करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा है कि पाटीदार 7 नवंबर तक आरक्षण पर कांग्रेस के प्लान का इंतजार करेंगे.

90 के दशक तक कांग्रेस का गढ रहा है दक्षिणी गुजरात

राहुल गांधी ने इस इलाके में अपनी पूरी ताकत झौंक दी है, क्योंकि दक्षिणी गुजरात 90 के दशक तक कांग्रेस का गढ रहा है लेकिन, पिछले डेढ दशक से इस इलाके में कांग्रेस की पकड़ ढीली पड़ी है और बीजेपी मजबूत हुई है. यहां तक की सूरत शहर की सभी सीट बीजेपी के पास है.

क्या है दक्षिण गुजरात का गणित?

दक्षिण गुजरात में सूरत, नवसारी , भरूच, वलसाड, नर्मदा, तापी, डांग जिले हैं. दक्षिण गुजरात में कुल 35 सीटें हैं और यह बीजेपी का गढ़ है. यहां की 35 में से 28 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है और कांग्रेस के पास सिर्फ 6 सीटें हैं. यहां सर्वाधिक सीटों पर आदिवासी निर्णायक भूमिका में हैं. कई सीटों पर पटेल और कोली जाति का प्रभुत्व भी है और कुछ विधानसभाओं में एससी जातियों का भी वर्चस्व है.

राहुल गांधी का आज का कार्यक्रम

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधीसुबह 10 बजे वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वह सुबह 11 बजे भरूच के जंबुसर के सिटी ग्राउंड में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे और फिर  दोपहर 12.30 बजे भरूच में जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद राहुल दोपहर 3.30 बजे भरूच के अंकलेश्वर में वालिया चौकड़ी में नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करेंगे. राहुल गांधी शाम 5.15 बजे सूरत के जांखवाव गांव में और शाम 6.15 बजे सूरत के मांडवी में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे. राहुल रात को तापी जिले के व्यारा सर्किट हाउस में रुकेंगे.

चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें-

हिमाचल चुनाव: अब बीजेपी के धूमल और कांग्रेस के वीरभद्र के बीच होगा 'दंगल'

गडकरी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा- कांग्रेस भी नहीं समझती कि वह क्या कहते हैं?

मिलने की खबरों के बीच जिग्नेश का राहुल को झटका, मुलाकात से ऐन पहले किया इनकार

क्या गुजरात में पटेलों को आरक्षण के नाम पर गुमराह कर रही है कांग्रेस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget