एक्सप्लोरर

गुजरात में कब होंगे विधानसभा चुनाव, अमित शाह ने जनसभा में किया खुलासा

गुजरात में पार्टी को दोबारा सत्ता दिलाने के लिए पूरी जोर आज़माइश कर रहे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात के पोरबंदर में कहा कि सूबे में विधानसभा के चुनाव दिसंबर के पहले हफ्ते में होंगे.

पोरबंदर: गुजरात में पार्टी को दोबारा सत्ता दिलाने के लिए पूरी जोर आज़माइश कर रहे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात के पोरबंदर में कहा कि सूबे में विधानसभा के चुनाव दिसंबर के पहले हफ्ते में होंगे.

चुनाव आयोग की तरफ से अब तक चुनावों की तारीखों का एलान नहीं किया गया है, लेकिन जो कयास लगाए जा रहे हैं और पहले के हुए चुनावों की जो तारीख रही है उससे साफ है कि अमित शाह जो कह रहे हैं उसी के आसपास चुनाव होंगे.

चुनाव के दिन करीब आने से गुजरात में चुनावी माहौल गरमा गया है. बीते दिनों कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात का दौरा किया था और अभी अमित शाह राज्य के दौरे पर हैं. आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी मुहिम तेज़ का करने एलान किया है.

याद रहे कि गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 22 जनवरी 2018 तक है और इससे पहले सूबे में नई सरकार का गठन जरूरी है. पिछला चुनाव दो चरणों में 13 और 17 दिसंबर 2012 को हुआ था.

आपको बता दें कि साल 1998 से ही सूबे में बीजेपी की सरकार है. अब पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती ये है कि कैसे दोबारा सत्ता हासिल की जाए. हालांकि, इस बार बीजेपी को पटेल समुदाय के विरोध का सामना करना होग. पटेल समुदाय के नेता हार्दिक पटेल बीजेपी के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं और उन्होंने राहुल गांधी के गुजरात दौरे का स्वागत भी किया था.

गुजरात विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद बीते तीन साल में दो सीएम बदले जा चुके हैं. पार्टी को सूबे में भारी विरोध का सामना है. पटेल समुदाय के विरोध के कारण ही आनंदी बेन पटेल को सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget