एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: बीजेपी की काट में राहुल गांधी का 'सॉफ्ट हिंदुत्व' कार्ड

राहुल गांधी ने दावा किया कि वोटिंग के दिन बीजेपी को करंट लगेगा. लेकिन इस जोशीले भाषण से पहले राहुल ने मंच पर पंडितों से आशीर्वाद लिया और पूजा की.

नई दिल्ली: गुजरात चुनाव में इस बार बीजेपी-कांग्रेस की लड़ाई का मुद्दा कहने को विकास है लेकिन अंदर की अंदर दोनों पार्टियां सावधानी से धर्म का कार्ड खेल रही हैं. गुजरात में बीजेपी की मजबूती के पीछे हिन्दू ध्रुवीकरण एक बड़ा फैक्टर है, उसकी काट के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी अपने दौरे में मंदिरों में जा रहे हैं. आज पीएम नरेंद्र मोदी अक्षरधाम मंदिर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए तो कल भरूच में राहुल गांधी को आशीर्वाद देने मंच पर पंडित जा पहुंचे. अहम बात ये भी है कि मुस्लिम बहुल इलाकों में भी कांग्रेस अब 2002 दंगों की बात नहीं कर रही है. माना जा रहा है कि ये सब सॉफ्ट हिंदुत्व की रणनीति के तहत किया जा रहा है. दिसंबर में होने वाले गुजरात चुनाव से पहले राहुल गांधी तीन दिनों के गुजरात दौरे पर हैं. इस बार वे दक्षिण गुजरात में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं. कांग्रेस ने राहुल के प्रचार अभियान को नवसृजन यात्रा का नाम दिया है. इसके तीसरे चरण के पहले दिन बुधवार को भरूच के जम्बुसर की सभा में राहुल गांधी ने दावा किया कि वोटिंग के दिन बीजेपी को करंट लगेगा. लेकिन इस जोशीले भाषण से पहले राहुल ने मंच पर पंडितों से आशीर्वाद लिया और पूजा की. राहुल के मंच पर पहुंचे पंडित जम्बुसर के स्थानीय मंदिरों के पुजारी हैं. पंडित ओमकार गिरी कहना है कि वो और दो अन्य पंडित अपनी मर्जी से मंच पर गए थे. उनका कार्यक्रम राजनीतिक उद्देश्य से नहीं था. लेकिन ये समझना मुश्किल नहीं है कि क्या वाकई कोई पंडित अपनी मर्जी से SPG सुरक्षा घेरे में रहने वाले राहुल गांधी तक पहुंच सकता है? जाहिर है कार्यक्रम सोच समझ कर पहले से बना होगा. अहम बात ये है कि जिस इलाके में ये सभा हो रही थी वो एक मुस्लिम बहुल इलाका था और राहुल को सुनने के लिए भीड़ में भी ज्यादा मुस्लिम समुदाय के लोग थे. ऐसे में भी राहुल के मंच पर पंडितों का आना क्या संदेश देता है. राहुल अपने भाषणों में 2002 दंगों की बात भी नहीं कर रहे. गुजरात में लगभग 10 फीसदी मुस्लिम आबादी है. इस वर्ग का ज्यादातर वोट कांग्रेस को ही जाता है. लेकिन पिछले चुनावों में हिंदुत्व कार्ड के सहारे बीजेपी को ध्रुवीकरण का फायदा मिलता रहा है. कांग्रेस की रणनीति साफ है कि गुजरात में 22 सालों के बीजेपी शासन के संभावित एन्टी इनकंबेंसी को वोटरों के धार्मिक ध्रुवीकरण से हर हाल में बचाया जाए. शायद इसलिए राहुल हिन्दू वोटबैंक को लुभाने की कोशिश में दिख रहे हैं. नवसृजन यात्रा की शुरुआत भी उन्होंने मंदिरों में पूजा पाठ से की थी. ये सिलसिला यात्रा के तीसरे चरण में जारी है. गुरुवार को राहुल को तापी जिले के उनाई माता मंदिर में आना था. हालांकि रायबरेली हादसे के कारण उन्हें कार्यक्रम बदलना पड़ा. बीजेपी को राहुल की इस रणनीति का एहसास है. प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार शाम अहमदाबाद के अक्षरधाम मंदिर के एक कार्यक्रम में शामिल हुए. अब भगवान का आशीर्वाद किसे मिलता है ये चुनाव के नतीजों से ही स्पष्ट होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget