एक्सप्लोरर

Gujarat Election: गुजरात में 85 फीसदी मुसलमानों ने बता दिया बीजेपी को वोट देंगे या नहीं, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया है. क्या बीजेपी को राज्य के मुसलमान वोट देंगे. सर्वे में जनता से ये सवाल पूछा गया है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा का चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है. एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) है जो 27 सालों से राज्य की सत्ता में है, वहीं कांग्रेस (Congress) राज्य में अपना वनवास खत्म कर लौटना चाहती है. आम आदमी पार्टी समेत असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने भी गुजरात चुनाव में ताल ढोक दी है. सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. गुजरात में चुनाव प्रचार का शोर तेज हो चुका है. 1 दिसंबर को पहले चरण में और 5 दिसंबर को दूसरे चरण में वोटिंग है.

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का गुजरात में चुनाव लड़ने के एलान के बाद से चर्चा शुरू हो गई क्या मुस्लिम वोट उन्हें मिलेंगे. इसी बीच सवाल ये भी उठ रहा है कि ओवैसी की पार्टी का गुजरात चुनाव लड़ने से बीजेपी को राज्य के मुसलमानों का वोट मिलेगा. गुजरात चुनाव में मुस्लिम वोटर बीजेपी के पक्ष में वोटिंग करेगा. इसी से जुड़े सवाल को लेकर इंडिया टीवी- मैटेराइज ने एक सर्वे किया है. इसमें ये पता लगाने की कोशिश की गयी. 

गुजरात के मुस्लिम वोटरों ने क्या दिया जवाब?

सर्वे में गुजरात के मुस्लिम वोटरों से सवाल किया गया कि वो चुनाव में किस पार्टी को अपना वोट देंगे? इस सवाल के जवाब में 12 फीसदी मुस्लिम वोटरों ने बीजेपी को अपनी पहली पसंद बताया, 62 फीसदी ने कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की इच्छा जाहिर की. इसके अलावा सर्वे में 23 फीसदी लोगों ने आम आदमी पार्टी के वोट देने की बात कही, वहीं 3 फीसदी लोगों ने अन्य को अपनी पसंद बताया. 

चुनाव में मुस्लिम वोटर किस पार्टी को अपना वोट देंगे?

  • बीजेपी  - 12 %
  • कांग्रेस  -  62 %
  • आप     -  23 %
  • अन्य     -  3 %

कितनी सीटों पर मुस्लिम वोटरों का प्रभाव?

गुजरात की 182 सीटों में से 53 सीटों पर मुस्लिम वोटर हार-जीत तय करने का दमखम रखते हैं. ऐसी 26 सीटें है जहां कि 10 से 15 फीसदी मुस्लिम वोटर रहते हैं. 15 से 20 प्रतिशत मुस्लिम 11 सीटों पर प्रभावी है. फिर 20 से 25 फीसदी मुस्लिम मतदाता 7 सीटों पर प्रभावी भूमिका में हैं. तीन सीटों पर 25 से 30 फीसदी और 6 सीटों पर 30 से 55 प्रतिशत मुस्लिम वोटर है. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 53 सीटों में से 25 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. बीजेपी 23 सीट जीती थी. अन्य ने 5 सीटें हासिल की थी.

इसे भी पढ़ेंः-

Live In Relationship: लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े को हाईकोर्ट से राहत, कहा- इसे कानूनी मान्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget