एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव के मैदान में मंडे से उतरेंगे पीएम मोदी, 21 बड़े नेताओं के साथ मंत्रियों की उतरी फौज

पीएम मोदी 27 नवंबर और 29 नवंबर को सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में कुल आठ रैलियों को संबोधित करेंगे.

नई दिल्ली: गुजरात में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं. बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है. पीएम नरेंद्र मोदी 27 और 29 नवंबर को गुजरात में होंगे. पीएम एक दिन में 4-4 रैलियां करेंगे. रैलियां इस तरह से तय की गई हैं कि एक दिन में 24 सीटों पर मोदी इफेक्ट पड़े. मतलब एक रैली से 6 सीटों को प्रभावित किया जा सके. मोदी की 27 और 29 नवंबर की रैलियां सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में होनी है. इसके अलावा 21 बड़े नेताओं को पहले चरण में सभी शहरों में रैलियों के लिए चुना गया है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब खुद चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालने जा रहे हैं. पीएम मोदी 27 नवंबर यानी सोमवार से गुजरात के चुनावी मैदान में उतरेंगे. वह 27 नवंबर और 29 नवंबर को कुल आठ रैलियों को संबोधित करेंगे. सौराष्ट्र-दक्षिण गुजरात में कुल आठ रैलियां करेंगे पीएम मोदी आरक्षण पर कांग्रेस और हार्दिक ने हाथ मिलाया है तो बीजेपी ने गुजरात के सियासी दंगल में पूरी ताकत झोंकने का प्लान तैयार कर लिया है. और इस प्लान का नेतृत्व पीएम मोदी करेंगे. पीएम मोदी 27 नवंबर और 29 नवंबर को सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में कुल आठ रैलियों को संबोधित करेंगे.  कहां-कहां रैली करेंगे पीएम मोदी? 27 नवंबर को पीएम मोदी कच्छ के भुज में रैली करेंगे. इसके बाद वह राजकोट के जसदन में, बाद में अमरेली के धारी और सूरत के कामरेज में लोगों को संबोधित करेंगे. वहीं, 29 नवंबर को पीएम मोदी मोरबी और सोमनाथ के पास प्राची गांव में भी रैली करेंगे. इसी दिन पीएम मोदी भावनगर और दक्षिण गुजरात के नवसारी में भी रैली करेंगे. सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के जिन इलाकों में पीएम मोदी गरजेंगे, वहां 9 दिसंबर को पहले चरण की वोटिंग है. पीएम के उतरने से  पहले 26 नवंबर से बड़े मंत्री भी गुजरात के दंगल में वोट मांगेंगे. कौन-कौन होंगे स्टार कैंपेनर?
  • केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह
  • सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
  • केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली
  • विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
  • यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
मोदी सरकार के ये स्टार कैंपनेर पहले फेज की सभी 89 सीटों पर रैली करेंगे. बता दें कि गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं. राज्य में 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में चुनाव होगा और 18 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की डिमांड
राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की मांग
'हमने LPG संकट का 7 दिन में निकाला समाधान', राजस्थान में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हमने LPG संकट का 7 दिन में निकाला समाधान', राजस्थान में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Alpha Box office Collection: आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget