एक्सप्लोरर

अल्पेश की नस्लीय टिप्पणी: ‘मेरी तरह काले थे मोदी, करोड़ों के विदेशी मशरूम खाकर हुए गोरे’

पीएम मोदी जिस प्रजाति के मशरूम को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं उसे गुच्छी कहा जाता है और वो ताइवान में नहीं बल्कि हिमालय के पहाड़ों पर पाया जाता है.

गांधीनगर: गुजरात में दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले अब मशरूम का मुद्दा आ गया है. हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए अल्पेश ठाकोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नस्लीय टिप्पणी की है. अल्पेश ठाकोर ने कहा है कि पहले नरेंद्र मोदी मेरी तरह काले थे, लेकिन बाद में उन्होंने करोड़ों के विदेश मशरुम खाए और गोरे हो गए. अल्पेश का ये बयान कांग्रेस पर भारी पड़ सकता है. मोदी को गुजराती नहीं ताइवानी खाना पसंद- अल्पेश दरअसल एक चुनावी सभा में कांग्रेसी नेता अल्पेश ठाकोर ने ताइवान के खास किस्म के मशरूम के बहाने मोदी पर टिप्पणी की. अल्पेश ठाकोर ने कहा मोदी गुजराती खाने को पसंद नहीं करते हैं और ताइवानी मशरूम खाना पसंद करते हैं. मोदी के गोरे रंग के पीछे 80 हजार रुपये का मशरूम है और मोदी हर रोज पांच मशरूम खाते हैं. यानि रोजाना चार लाख के मशरूम में मोदी के गोरेपन का राज छिपा है. हर महीने 1 करोड़ 20 लाख के मशरूम खाते हैं मोदी- अल्पेश अल्पेश ने कहा, ''जब उन्होंने उस आदमी से पूछा कि मोदी जी कब से ये इम्पोर्टेड मशरूम खा रहे हैं? तो उसने बताया कि चीफ मिनिस्टर बनने के बाद से ही. मैंने मोदी की 35 साल पुरानी फोटो देखी है. वो मेरे जैसे काले थे इतने गोरे कैसे हो गए, लाल टमाटर जैसे. समझ लो, जो प्राइम मिनिस्टर हर दिन 4 लाख के मशरूम खा जाते हैं, हर महीने 1 करोड़ 20 लाख के मशरूम खा जाते हैं, उन्हें ये रोटी-चावल नहीं अच्छा लगेगा. वो तो सिर्फ दिखावा है.” तेजेन्दर बग्गा ने ट्वीट किया वीडियो पीएम मोदी पर अल्पेश की नस्लीय टिप्पणी से बीजेपी आग बबूला हो गई. बीजेपी नेता तेजेन्दर बग्गा ने ताइवान की एक महिला का वीडियो ट्वीट किया, जिसमें वो ताइवान में गोरा बनाने वाले मशरूम के खुलासे को सिरे से खारिज कर रही है. पीएम मोदी को गुच्छी मशरुम पसंद आपको बता दें कि पीएम मोदी को मशरूम काफी पसंद है और मोदी जिस प्रजाति के मशरूम को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं उसे गुच्छी कहा जाता है और वो ताइवान में नहीं बल्कि हिमालय के पहाड़ों पर पाया जाता है. इसकी कीमत भी करीब 10 हजार रुपये प्रति किलो होती है और एक किलो में काफी मशरूम आ जाता है. अब अल्पेश ठाकोर ने ये टिप्पणी महज चुटकी के लिए की या फिर उनके पास कोई ठोस सबूत है ये तो पता नहीं, लेकिन इस तरह प्रधानमंत्री के रंग पर बयान देकर वो बुरे फंसते दिख रहे हैं. यह भी पढ़ें- उत्तर गुजरात में बीजेपी का खेल 'खराब' कर सकते हैं ये दो लड़के? दिनभर चली सी-प्लेन पर सियासत, बीजेपी ने बताया विकास तो राहुल ने कहा- ध्यान भटकाने की कोशिश शहीद की बेटी से एयरपोर्ट से बाहर आकर मिले राहुल, सीएम की सभा में हुई थी बदसलूकी गुजरातियों के दिलों में 'लैंड' करने के लिए पीएम मोदी ने सी प्लेन में भरी उड़ान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget