एक्सप्लोरर

गुजरात में सस्पेंस बरकरार, कल नए विधायकों की बैठक में हो सकता है सीएम पर फैसला

आपको बता दें कि गुजरात में बीजेपी ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि 2012 में बीजेपी ने 115 सीटें जीती थीं. वहीं, दूसरी तरफ हिमाचल में भी सीएम पर सस्पेंस बना हुआ है.

गांधीनगर: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की जीत के बाद अब तक सीएम पर सस्पेंस बना हुआ है. बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक, गांधीनगर में कल नए विधायकों की बैठक हो सकती है, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हो सकता है. राज्य में मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी वित्त मंत्री अरुण जेटली और पार्टी महासचिव सरोज पांडे को दी गई है. सीएम के लिए विजय रुपाणी अभी भी पहली पसंद बताए जा रहे हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि 2019 चुनाव को ध्यान में रखते हुए पाटीदार समुदाय से किसी नेता को अगर सीएम बनाया जाता है तो हैरानी नहीं होगी. रुपाणी के अलावा जिन दो नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है वो पाटीदार समाज से आने वाले पुरुषोत्तम रुपाला और मनसुख मांडविया हैं. आपको बता दें कि गुजरात में बीजेपी ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि 2012 में बीजेपी ने 115 सीटें जीती थीं. सीटों के नुकसान के बाद बीजेपी गुजरात में 2019 लोकसभा चुनाव के गणित को दिमाग में रखकर ही अगला फैसला करेगी. हिमाचल में भी सस्पेंस बरकरार वहीं, दूसरी तरफ हिमाचल में भी सीएम पर सस्पेंस बना हुआ है. नए मुख्यमंत्री को लेकर निर्मला सीतारामण और नरेंद्र सिंह तोमर आज नए विधायकों से शिमला में मुलाकात कर सकते हैं. हिमाचल में बीजेपी के सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल भले चुनाव हार गए हों लेकिन सीएम की रेस में उनकी वापसी से मुकाबला एक बार फिर दिलचस्प हो गया है. कई विधायक धूमल से मुलाकात कर चुके हैं. तीन विधायकों ने तो उनके लिए अपनी सीट भी छोड़ने का एलान कर दिया है. धूमल के अलावा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर भी रेस में हैं. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, सात बार के विधायक मोहिंदर सिंह, पांच बार के विधायक राजीव बिंदल, पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज और चार बार के विधायक कृष्ण कपूर  भी मुख्यमंत्री की रेस में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget