एक्सप्लोरर

जानें- गुजरात में राजकोट और सूरत के आंकड़े कैसे बदलते हैं जीत की तस्वीर

राजकोट और सूरत की सभी 16 सीटों पर वोटिंग कल यानि नौ दिसंबर को होनी है और नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे.

नई दिल्ली: गुजरात में पहले चरण की 89 सीटों के लिए आज वोटिंग होगी. पहले चरण में सभी दलों की नजरें राजकोट और सूरत पर टिकी हैं. इन दो जिलों की सीटों पर हार-जीत से गुजरात में जीत की तस्वीर बदल जाएगी. हमारी इस खास रिपोर्ट में जानिए राजकोट और सूरत की अहमियत. सबसे पहले राजकोट के बारे में जानें राजकोट में कुल आठ विधानसभा सीट आती हैं. साल 2012 में इनमें से चार सीट पर बीजेपी जीती थी और चार पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. इस बार भी राजकोट में कांटे की टक्कर नजर आ रही है. राजकोट पश्चिम सीट पर बीजेपी के हाई प्रोफाइल प्रत्याशी और गुजरात के सीएम विजय रूपाणी को कांग्रेस के इंद्रनील राज्यगुरू से कड़ी चुनौती मिल रही है. 2014 के उपचुनाव में सीएम रुपाणी ने दर्ज की थी जीत इस सीट को बीजेपी के लिए सुरक्षित माना जाता रहा है. यहां पर बीजेपी 1985 से कभी हारी नहीं है. साल 2002 में इसी सीट पर नरेंद्र मोदी ने चुनाव लड़ा था. बाद में मोदी मणिनगर सीट से चुनाव लड़ने लगे थे. साल 2014 में इसी सीट पर हुए उपचुनाव में रूपाणी ने जीत हासिल की थी. राजकोट दक्षिण में भी कड़ी टक्कर नजर आ रही है. यहां पटेल आबादी बीस फीसदी से ज्यादा है. यहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने पटेल उम्मीदवार उतारे हैं. राजकोट शहर का इतिहास सन 1612 ई. में राजकोट शहर की स्थापना जाडेजा वंश के ठाकुर साहब विभाजी जाडेजा ने की थी. राजकोट शहर महात्मा गांधी से भी जुड़ा है. यहीं महात्मा गांधी का बचपन बीता है. यहीं से उनके शुरुआती स्कूली शिक्षा ली. आज राजकोट शहर को सोने-चांदी के बड़े बाजार, वाहनों के पुर्जों के उत्पादन और लघु उद्योगों के लिए जाना जाता है. सूरत के बारे में जानें सूरत में बीजेपी और कांग्रेस ने पूरी ताकत झौंक रखी है. सूरत में गुजरात की कुल आबादी का 10 फीसदी हिस्सा है. यहां कुल 16 विधानसभा सीटें हैं. 2012 में 16 में से 15 बीजेपी के पास थीं. 16 में से 5 सीटें पाटीदार बहुल इलाके में हैं. इसलिए इस बार उन पांच सीटों पर कांटे की टक्कर है. पूरे दक्षिण गुजरात में बीजेपी को 35 में से 28 सीट हासिल हुई थीं. कांग्रेस को उम्मीद है कि पाटीदारों और कारोबारियों की नाराजगी से वो बीजेपी के गढ़ में उसे पस्त कर पाएगी. वहीं बीजेपी को विश्वास है कि उसके सूरत के गढ़ में कोई सेंध नहीं लगा सकता. सूरत की सभी 16 सीटों पर वोटिंग आज होनी है और नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे. यह भी पढ़ें- नहीं थम रहा 'नीच विवाद', अब पीएम मोदी ने बताया- किस कांग्रेसी ने दी कौन सी गाली? मेरे बयान से गुजरात में कांग्रेस को नुकसान हुआ तो किसी भी सजा के लिए तैयार: मणिशंकर अय्यर बीजेपी सांसद ने पार्टी और संसद सदस्यता से दिया इस्तीफा, पीएम की नीतियों को बताया वजह गुजरात: बीजेपी ने वोटिंग से एक दिन पहले जारी किया संकल्प पत्र, पटेल आरक्षण का वादा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget