एक्सप्लोरर

सिर्फ एक टीचर के सहारे 1606 स्कूल, गुजरात के प्राइमरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का ये है हाल

Gujarat Primary Schools: गुजरात में सरकारी प्राइमरी स्‍कूलों की संख्‍या 32,000 है. व‍िधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस सदस्‍यों ने स्‍कूलों में श‍िक्षकों की कमी का मामला जोर-शोर से उठाया.   

Gujarat Assembly Budget Session: गुजरात के सरकारी प्राथम‍िक व‍िद्यालयों में श‍िक्षकों की भारी कमी है. खुद सरकार ने माना है क‍ि राज्‍य के 32000 से ज्‍यादा प्राइमरी स्‍कूलों में से 1606 व‍िद्यालयों में मात्र एक ही टीचर है. इस बारे में राज्‍य के श‍िक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने गुजरात व‍िधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन को जानकारी दी. 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक, सदन में प्रश्‍नकाल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस व‍िधायक तुषार चौधरी के एक सवाल के जवाब में श‍िक्षा मंत्री डिंडोर ने बताया क‍ि पिछले दो सालों में शिक्षकों की कमी का सामना करने वाले स्कूलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. इसकी एक बड़ी वजह टीचर्स को उनकी पसंद की जगह पर ट्रांसफर क‍िए जाने की ड‍िमांड रही है.  

'खाली पड़े पदों को जल्‍द भरने का काम होगा' 

मंत्री ड‍िंडोर ने सदन को आश्‍वस्‍त क‍िया क‍ि राज्‍य सरकार की ओर से संचाल‍ित क‍िए जाने वाले सभी स्‍कूलों में खाली पड़े पदों को जल्‍द से जल्‍द भरने का काम क‍िया जाएगा. मंत्री के इस वक्‍तव्‍य पर कांग्रेस सदस्‍यों ने कड़ी आपत्त‍ि जताई. कांग्रेस व‍िधायकों ने बीजेपी सरकार से खाली पड़े पदों की भर्ती को लेकर एक डेडलाइन तय करने की मांग की. कांग्रेस विधायक के एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने आंकडे़ पेश करते हुए कहा कि एक टीचर के साथ चल रहे स्‍कूलों की संख्‍या दिसंबर 2023 तक 1,606 र‍िकॉर्ड की गई है.   

'छात्रों की परेशानी दूर करने को सरकार ने उठाए कई कदम'  

मंत्री ने व‍िपक्ष को आश्‍वस्‍त करते हुए यह भी कहा क‍ि शिक्षकों की कमी की वजह से छात्रों को परेशानी नहीं उठानी पड़े, इसको लेकर भी कई कदम उठाए जा रहे हैं. इन उपायों में खासकर ज्ञानसहायकों या कॉन्‍ट्रेक्‍ट बेस‍िस प्राइमरी टीचर्स की न‍ियुक्‍त‍ि और टीचर ट्रांसफर कैंपों का आयोजन करना आद‍ि प्रमुख रूप से शाम‍िल हैं.  

कांग्रेस का दावा- दो सालों में ऐसे स्‍कूलों की संख्‍या हुई डबल से ज्‍यादा 

कांग्रेस व‍िधायक शैलेश परमार ने कहा क‍ि राज्य सरकार की ओर से पहले भी सदन में इस तरह के आश्‍वासन द‍िए जा चुके हैं. प‍िछले दो सालों में एक श‍िक्षक के साथ चलने वाले स्‍कूलों की संख्‍या में तेजी के साथ बढ़ोतरी हुई है. सरकार ने मार्च 2022 में सदन को अवगत कराया था क‍ि इस तरह के स्‍कूलों की संख्‍या राज्‍य में 700 है, लेक‍िन हैरान करने वाली बात यह है क‍ि आज दो सालों के भीतर इनकी संख्‍या डबल से भी कहीं अध‍िक हो गई है.  

खाली पदों को भरने की योजना बताए बीजेपी सरकार 

परमार ने सदन में दावा क‍िया क‍ि रिकॉर्ड के मुताब‍िक, गुजरात में 19,000 से अधिक श‍िक्षकों के पद खाली पड़े हैं. सरकार सदन को अवगत कराए क‍ि इस मुद्दे के समाधान के ल‍िए सरकार ने क‍िस तरह की योजना तैयार की है? कांग्रेसी विधायक किरीट पटेल, गेनीबेन ठाकोर ने भी इस मामले पर सदन में नाराजगी जताई और सरकार से खाली पड़े पदों की भर्ती के ल‍िए डेडलाइन बताने की मांग की.

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने किसानों से किए 3 वादे तोड़े, अब हम एक वादा करते हैं- चुनावों से पहले कांग्रेस चीफ का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget