एक्सप्लोरर

गुजरात के 16% नए विधायकों पर गंभीर मामले, 151 'करोड़पति', रिपोर्ट में किए गए कई चौंकाने वाले दावे | 10 बड़ी बातें

Gujarat Assembly: रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीजेपी के 156 जीतने वाले उम्मीदवारों में से छब्बीस और कांग्रेस के 17 जीतने वाले उम्मीदवारों में से नौ ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं.

Gujarat New Legislators: गुजरात विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सत्ता में वापसी हुई है. भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनाए गए हैं. भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में उनके अलावा, 16 मंत्रियों ने शपथ ली. इनमें 9 कैबिनेट मंत्री, दो स्वतंत्र प्रभार और 6 राज्यमंत्री हैं. भूपेंद्र पटेल की नई 17 सदस्यों की कैबिनेट में अन्य पिछड़ा वर्ग से सात मंत्री हैं, चार मंत्री पाटीदार हैं जबकि दो अनुसूचित जनजाति समुदाय से हैं. ब्राह्मण, जैन, राजपूत और अनुसूचित जाति से एक-एक मंत्री है.

गुजरात में एक नई विधानसभा है. सत्तारूढ़ बीजेपी ने सातवीं बार सत्ता में वापसी की है. हाल ही में एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने नए विधायकों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें उनके आपराधिक, वित्तीय और अन्य रिकॉर्ड का विवरण दिया गया है. आइये आपको बताते हैं कि इस रिपोर्ट में नए विधायकों को लेकर कौन सी जानकारी साझा की गई है?

गुजरात के विधायकों को लेकर रिपोर्ट की 10 बड़ी बातें

  1. नई विधानसभा के 22 फीसदी यानी 40 विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. हालांकि, यह 2017 के आंकड़ों के मुकाबले कम है. पिछली विधानसभा में 47 विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की थी.
  2. 40 में से कम से कम 29 विधायकों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं. गंभीर अपराधों में वे आपराध शामिल हैं, जो गैर-जमानती हैं और जिनमें अधिकतम पांच या उससे ज्यादा सालों की सजा का प्रावधान है. इनमें सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान, मारपीट, हत्या, अपहरण, बलात्कार से जुड़े मामले शामिल हैं. 
  3. तीन उम्मीदवारों पर हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हैं जबकि एक विजेता ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत रेप का मामला घोषित किया है.
  4. भारतीय जनता पार्टी के 156 जीतने वाले उम्मीदवारों में से छब्बीस और कांग्रेस के 17 जीतने वाले उम्मीदवारों में से नौ ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं.
  5. बीजेपी के 156 नवनिर्वाचित विधायकों में से 20 और कांग्रेस के टिकट पर जीते 17 उम्मीदवारों में से चार ने अपने खिलाफ गंभीर अपराध घोषित किया है.
  6. 2017 की तुलना में इस बार ज्यादा 'करोड़पति' विजेता विधायक हैं. 182 नवनिर्वाचित विधायकों में से 151 'करोड़पति' हैं, जो 2017 की तुलना में 10 ज्यादा हैं.
  7. तीनों निर्दलीय और एकमात्र समाजवादी पार्टी के विजेता- कांधलभाई जडेजा ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है.
  8. कांग्रेस और बीजेपी के जीतने वाले उम्मीदवारों में से 80 फीसदी से ज्यादा 'करोड़पति' हैं. कांग्रेस के 17 नवनिर्वाचित विधायकों में से 14 और बीजेपी के 156 विजेताओं में से 132 ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है.
  9. सभी 156 बीजेपी विजेताओं के लिए प्रति विजयी उम्मीदवार की औसत संपत्ति 17.15 करोड़ रुपये है. 17 कांग्रेस विजेताओं के लिए, यह आंकड़ा 5.51 करोड़ रुपये है.
  10. बीजेपी के जयंतीभाई पटेल आने वाली विधानसभा में सबसे अमीर विधायक हैं, जिनकी संपत्ति 661 करोड़ रुपये से ज्यादा है. बीजेपी के कोकणी मोहनभाई ढेडाभाई 18.56 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सबसे गरीब उम्मीदवार हैं.

इसे भी पढ़ेंः-

India-China Clash: क्या है ड्रैगन का फाइव फिंगर्स प्लान? अरुणाचल के तवांग में चीन की तरफ से उकसावा है इसकी बानगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस-यूक्रेन वॉर: शवों की पहचान के लिए DNA मिलान का SC ने दिया आदेश
रूस-यूक्रेन वॉर: शवों की पहचान के लिए DNA मिलान का SC ने दिया आदेश
'चुनाव हारकर अब छात्रों की...', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'चुनाव हारकर अब छात्रों की...', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
आंध्र प्रदेश: जगन मोहन रेड्डी के दौरे पर हंगामा! महिला पुलिस अधिकारी को धमकी
आंध्र प्रदेश: जगन मोहन रेड्डी के दौरे पर हंगामा! महिला पुलिस अधिकारी को धमकी
संसद की जिम्मेदारी है कि...,पप्पू यादव के प्रदर्शन पर किरेन रिजिजू का तंज
संसद की जिम्मेदारी है कि...,पप्पू यादव के प्रदर्शन पर किरेन रिजिजू का तंज

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget