एक्सप्लोरर

संसद के मॉनसून सत्र को लेकर जारी हुए दिशा निर्देश, जानिए क्या होंगे नए नियम

कोविड-19 के चलते संसद के मॉनसून सत्र में सदन की कार्रवाई के दौरान हर एक सदस्य मास्क पहने रहेगा और अगर कोई बात भी कहनी होगी तो वह मास्क पहनकर ही कहेगा.

नई दिल्ली: आगामी मॉनसून सत्र के संचालन को लेकर राज्य सभा के चेयरमैन ने अधिकारियों के साथ की चर्चा. चर्चा के दौरान गृह मंत्रालय के सचिव स्वास्थ विभाग के सचिव और डीजी आईसीएमआर मौजूद रहे. चर्चा के दौरान राज्यसभा के उपसभापति ने कहा कि खुद की सुरक्षा भी जरूरी है. इसलिए संसद के सदस्य खुद का कोविड-19 टेस्ट करवाएं.

सदन की कार्रवाई के दौरान हर एक सदस्य मास्क पहने रहेगा और अगर कोई बात भी कहनी होगी तो वह मास्क पहनकर ही कहेगा. एसी की हवा दिन भर में 6 बार बदली जाएगी जिससे कि अगर किसी तरह का संक्रमण हो तो वह निकाला जा सके. संसद सदस्यों के परिवार वालों का, उनके ड्राइवर और स्टाफ का कोविड-19 टेस्ट करवाया जाएगा.

इसके अलावा संसद सदस्यों को डीआरडीओ की तरफ से खासतौर पर तैयार की गई कोविड-19 किट दी जाएगी. इस चर्चा के दौरान राज्यसभा के उपसभापति ने गृह सचिव से कहा कि वह देखें कि अलग-अलग राज्यों ने जो क्वारंटीन के नियम बना रखे हैं, उनको लेकर क्या किया जा सकता है. क्योंकि देश के हर एक राज्य से जब सांसद संसद में आएंगे और वापस जाएंगे तो किसी तरह की परेशानी ना हो.

इसके साथ ही संसद के सभी स्टाफ और अंदर आने वाले लोगों को भी कोविड टेस्ट करवाना होगा. साथ ही सदन में खड़े होकर बोलने की जगह बैठ कर ही संसद सदस्य अपनी बात रख सकेंगे. संसद की कार्रवाई के दौरान संसद में वनवे सिस्टम लागू किया जाएगा यानी की एक रास्ता आने का और एक रास्ता जाने का.

संसद सदस्य सेंट्रल हॉल में भी तभी जा सकेंगे, जब उनका सदन यानी की लोकसभा या राज्यसभा चल रहा होगा. वहीं संसद के अंदर आने के दौरान मैट के जरिए जूतों को भी कीटाणु रहित किया जाएगा. डीआरडीओ की तरफ से सांसदों को जैकेट दी जाएगी, उसमें सैनिटाइजर, मास्क, फेस शील्ड, ग्लव्स, सैनिटाइजेशन वाले वाइप्स और इम्युनिटी बढ़ाने वाली चाय की पत्ती दी जाएगी. वहीं चेयरमैन के दोनों तरफ खड़े रहने वाले मार्शल को भी हर वक़्त मास्क और फेस शील्ड पहनना ज़रूरी होगा.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
गौरव गोगोई ने असम कांग्रेस से चार नेताओं को किया बाहर, जानें कारण
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget