एक्सप्लोरर

Muharram Guidelines: मुहर्रम को लेकर यूपी समेत कई राज्यों ने जारी की गाइडलाइंस, जूलूस और ताजिया पर रोक

19 अगस्त को मुहर्रम है और इसे देखते हुए देश के कई राज्य सरकारों ने गाइडलाइन जारी कर दी है. इस बार कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जूलूस और ताजिया पर रोक लगा दी गई है.

मुहर्रम को लेकर यूपी समेत देश के अलग-अलग राज्यों ने गाइडलाइन जारी कर दी है. इस साल कोरोना के संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए मुहर्रम में ताजिया और जूलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी. देश के कई राज्य सरकारों ने मुहर्रम को देखते हुए गाइडलाइन जारी कर दी है. मुहर्रम में हजरत इमाम हुसैन सहित कर्बला के 72 शहीदों की शहादत को याद करते हुए मातम मनाया जाता है. इस मातम में लोगों की काफी भीड़ इकठ्ठा होती है. लोग ताजिया व जूलूस निकालते है. इस बार मुहर्रम कल 19 अगस्त 2021 को पूरे देश में मनाया जाएगा.

कोरोना के खतरे को देखते हुए देश के अलग-अलग राज्यों ने मुहर्रम को लेकर अपनी गाइडलाइन जारी किए है. इन गाइडलाइन का मकसद जूलूस में होने वाली भीड़ को कम करना और कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना है. आइए जानते है मुहर्रम को लेकर किस राज्य ने क्या गाइडलाइन जारी की है.

उत्तर प्रदेश

मुहर्रम को लेकर यूपी सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी है. सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि धार्मिक कार्यों के लिए किसी भी स्थान पर 50 से ज्यादा लोग एकत्र नहीं होंगे. इसके साथ ही लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का भी कड़ई से पालन करना होगा. सार्वजनिक रूप से ताजिया व स्थापित नहीं किए जाएंगे. ताजिया व अलम अपने-अपने घरों में स्थापित करें इसपर किसी प्रकार की रोक नहीं रहेगी. संवेदनशीन एवं कंटेनमेंट जोन में पर्याप्त संख्या में पुलिस की तैनाती होगी.

बिहार

बिहार सरकार ने भी कोरोना को ध्यान में रखते हुए मुहर्रम के लिए गाइडलाइन जारी की है. जारी गाइडलाइन के मुताबिक इस बार मुहर्रम पर कोई जूलूस या ताजिया सड़क पर नहीं निकाली जाएगी. सार्वजनिक रूप से ताजिया व अलम स्थापित करने पर भी रोक रहेगी. लोग ताजिया व अलम अपने घरों में स्थापित कर सकते हैं. मुहर्रम गाइडलाइन का कड़ई से पालन हो इसके लिए धार्मिक और संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल पर्याप्त संख्या में तैनात किए जाएंगे.

झारखंड

झारखंड सरकार ने भी मुहर्रम को देखत हुए गाइडलाइन जारी की है. अपने गाइडलाइन में सरकार ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए बताया है कि  कोरोना के संभावित तीसरे लहर के खतरे को देखते हुए इस बार मुहर्रम में अपने-अपने इमामबाड़ा, अखाड़ा में खेल प्रदर्शन नहीं करेंगे. लोग सार्वजनिक स्थान व भीड़ वाले इलाकों में ताजिया व अलम की स्थापना नहीं करेंगे. इसके अलावा ताजिया व जूलूस निकालने पर भी झारखंड सरकार ने रोक लगा दी है.

उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलावा देश के कई राज्यों की सरकार  ने मुहर्रम को लेकर  गाइडलाइन जारी कर दी है. ज्यादातर राज्य सरकारों ने इस बार कोरोना के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए ताजिया व अलम की सार्वजनिक स्थापना पर रोक लगा दी है. इसके अलावा जूलूस व खेल प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी गई है. हालांकि लोगों को अपने घर में ताजिया व अलम की स्थापना करने पर किसी भी राज्य में रोक नहीं लगाई गई है.

यह भी पढ़ें:

काबुल में फंसे 41 मलयाली लोगों की वापसी के लिए केरल सरकार ने की केंद्र के हस्तक्षेप की मांग

Afghanistan Crisis: सुई-धागे से ज़िंदगी के टुकड़ों को संजो रही हैं 'सिलाईवाली' अफगान शरणार्थी महिलाएं, अब कभी अफगानिस्तान वापस नहीं जाना चाहतीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget