एक्सप्लोरर

शुक्रवार को आधी रात में लॉन्च होगा जीएसटी, यहां पढ़ें 'मेगा इवेंट' का मिनट टू मिनट प्रोग्राम

नई दिल्ली: 15 अगस्त 1947 को जब देश को आजादी मिली थी उस वक्त आजादी के जश्न को मनाने के लिए संसद भवन के सेंट्रल भवन में समारोह का आयोजन किया गया था. इस समारोह में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने ऐतिहासिक ट्रिस्ट विद डेस्टिनी भाषण दिया था.

इसी कार्यक्रम की तर्ज पर 70 साल बाद केंद्र सरकार तमाम अप्रत्यक्ष टैक्स से आजादी का जश्न मनाने के लिए 30 जून और 1 जुलाई की आधी रात का समय तय किया है. सेंट्रल हॉल में जीएसटी पर 30 जून की आधी रात को ठीक वैसा ही भव्य आयोजन होने वाला है जैसा 15 अगस्त 1947 की आधी रात को हुआ था.

संसद के सेंट्रल हॉल में ठीक रात 11 बजे एक देश एक टैक्स यानि जीएसटी को लागू करने वाला कार्यक्रम शुरू होगा और ये रात 12 बजकर 10 मिनट तक चलेगा. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा. इसके बाद रात के 12 बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एक घंटे को बजाकर देशभर में जीएसटी के लागू होने का ऐलान करेंगे.

कौन कौन से मेहमान होंगे शामिल? कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश की करीब 100 नामचीन हस्तियों को न्योता दिया है.. इनमें अभिनेता अमिताभ बच्चन, गायिका लता मंगेशकर, उद्योगपति रतन टाटा, कानून के जानकार सोली सोराबजी, केके वेणुगोपाल और हरिश साल्वे जैसी हस्तियां शामिल हो सकती हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, आरबीआई प्रमुख उर्जित पटेल समेत कई पूर्व गवर्नर सी रंगराजन, बिमल जालान, वाईवी रेड्डी और डी सुब्बाराव भी मौजूद रहेंगे. मेट्रो मैन ई श्रीधरण, आरएसएस विचारक एस गुरुमूर्ति, पूर्व सीएजी विनोद राय, किसान वैज्ञानिक एम स्वामीनाथन, सीईसी नसीम जैदी सहित कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है.

क्या है आयोजन का मिनट टू मिनट कार्यक्रम?

  • रात 10 बजकर 55 मिनट: राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी संसद भवन पहुंचेंगे, यहां उनका स्वागत किया जाएगा.
  • रात 10 बजकर 59 मिनट: मार्शल राष्ट्रपति के आने की घोषणा करेंगे
  • रात 11 बजे: राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी सेंट्रल हॉल में प्रवेश करेंगे.
  • रात 11 बजकर एक मिनट: राष्ट्रगान बजेगा
  • रात 11 बजकर दो मिनट: वित्तमंत्री अरुण जेटली जीएसटी का परिचय देंगे.
  • रात 11 बजकर 10 मिनट: जीएसटी पर बनी एक फिल्म दिखाई जाएगी.
  • रात 11 बजकर 15 मिनट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण होगा.
  • रात 11 बजकर 45 मिनट: राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी अपनी बात रखेंगे.
  • रात 12 बजे: राष्ट्रपति राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी घंटा बजाकर जीएसटी लॉन्च करेंगे.
  • रात 12 बजकर तीन मिनट: मार्शल राष्ट्रपति के जाने की घोषणा करेंगे.
  • रात 12 बजकर चार मिनट: राष्ट्रगान बजेगा
  • रात 12 बजकर पांच मिनट: राष्ट्रपति प्रस्थान करेंगे, कार्यक्रम समाप्त

कौन-कौन कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा? कांग्रेस और आरजेडी समेत ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने जीएसटी लॉन्च पर होने वाले कार्यक्रम में ना जाने का फैसला किया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसका विरोध करते हुए कह चुकी हैं कि उनकी पार्टी टीएमसी इसमें शामिल नहीं होगी. वहीं बिहार में महागठबंधन में शामिल नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू इस कार्यक्रम में शामिल होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Live: थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Xप्लेन: भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget