एक्सप्लोरर

Greater Noida Girl Accident: ग्रेटर नोएडा में कंझावला जैसी घटना, कार ने मारी 3 लड़कियों को टक्कर, आरोपी फरार

Greater Noida में 31 दिसंबर की रात नशे की हालत में सेंट्रो सवार युवकों ने तीन छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी थी. हादसे के बाद वे सभी मौके से फरार हो गए.

Greater Noida Accident: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने कथित तौर पर 3 छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी. एक छात्रा की हालत नाजुक है और वह कोमा में चली गई है. उसे इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने बताया कि उसे ब्रेन हैमरेज हो गया है. छात्रा का नाम स्वाति है.

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के Delta-1 इलाके में 31 दिसंबर की रात यह हादसा हुआ. नए साल की पूर्व संध्या पर रात करीब 10 बजे सेंट्रो कार ने छात्राओं को टक्कर मारी, जिसके कारण एक लड़की को गंभीर चोटें आईं और वह कोमा में चली गई.

टक्कर मारने के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गए. हादसे में दो अन्य छात्राओं को मामूली चोटें आईं. तीनों छात्राएं बीटेक अंतिम वर्ष में हैं. मामला Beta 2 थाने में दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है.

कंझावला हादसे ने दहलाया
नए साल की रात दिल्ली के सुल्तानपुरी (Sultanpuri) में ऐसी ही दुर्घटना हुई, जिसमें एक 20 वर्षीय लड़की की दर्दनाक मौत हो गई. सुल्तानपुरी के कंझावला (Kanjhawala) इलाके में 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसे के बाद स्कूटी सवार लड़की का शव गाड़ी में फंस गया और करीब 12 किलोमीटर तक घसिटता चला गया.

इस पूरे मामले में कार सवार पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हादसे में जान गंवाने वाली युवती अंजलि कुमारी के लिए हर कोई न्याय की मांग कर रहा है. पुलिस ने अंजलि की मौत के मामले में अमित खन्ना, दीपक खन्ना, मिथुन, कृष्ण, और मनोज मित्तल नाम के आरोपियों को रविवार (1 जनवरी) सुबह गिरफ्तार किया था. हादसे के दौरान स्कूटी पर अंजलि के साथ उसकी दोस्त निधि बैठी हुई थी.

यह भी पढ़ें- 'गलती से हाथ लग गया होगा,' महिला कांस्टेबल के साथ हुई छेड़छाड़ पर बोले विधायक प्रभाकर राजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget