एक्सप्लोरर

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, 1000 रुपये फाइन या 6 महीने की जेल

केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी कर साफ कर दिया है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने अपने निर्देश में साफ कर दिया है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर 1000 रुपये का फाइन लगाया जाएगा या 6 महीने की जेल भी हो सकती है. केंद्र सरकार ने जो एडवाइजरी जारी की है उसमें साफ लिखा है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. राज्यों को कड़े निर्देश हैं कि लॉकडाउन का पालन कराया जाए.

कोरोना वायरस के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए देश के 23 राज्यों में लॉकडाउन का एलान किया गया है. दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन का एलान किया गया है. वहीं उत्तर प्रदेश में फिलहाल 25 मार्च तक के लिए 16 शहरों में तालाबंदी की घोषणा की गई है. मकसद सिर्फ एक ही है कि लोगों को भीड़भाड़ में जाने से रोका जाए जिससे कोरोना वायरस देश में स्टेज -3 में प्रवेश न कर पाए.

हालांकि कुछ राज्यों से ऐसी तस्वीर सामने आई हैं जिनमें लोग लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करते नहीं दिख रहे हैं. लोग जरूरत का सामान खरीदने के नाम पर बाहर घूमते नजर आए और अब इस स्थिति से बचने के लिए केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है.

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, 1000 रुपये फाइन या 6 महीने की जेल

इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सख्त लहजे में कहा है कि जो लोग लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं, ऐसे लोगों से नियमों और कानूनों का पालन करवाया जाए.

पीएम मोदी ने एक ट्वीट किया और इसमें लिखा कि ''लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें. राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं.''

बता दें कि देश में कोरोनो वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 418 हो गई है और सिर्फ महाराष्ट्र में ही कल रात से 22 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 89 हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget