एक्सप्लोरर

26/11 की वर्षगांठ पर हमले की फिराक में थे नगरोटा आतंकवादी, पीएम मोदी की समीक्षा बैठक में खुलासा

कल जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर नगरोटा के बान इलाके में टोल प्लाजा के पास जैश-ए-मोहम्मद के चार आंतकियों को मार गिराया गया था. इन आतंकियों के पास भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे, उन हथियारों पर चाइनीज मार्किंग मिली थी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, विदेश सचिव और शीर्ष खुफिया अफसरों के साथ नगरोटा एनकाउंटर पर समीक्षा बैठक की. ये जानकारी एएनआई ने सरकारी सूत्रों से दी है. सरकार का ये मानना है कि आतंकवादी 26/11 की वर्षगांठ पर एक बार फिर बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहे थे.

जैश-ए-मोहम्मद से थे चारों आतंकी जम्मू जिले के नगरोटा इलाके में मुठभेड़ के दौरान गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों ने एक ट्रक में जा रहे 4 आतंकवादियों को मार गिराया था. जैश-ए-मोहम्मद के इन चारों आतंकवादियों के एक ग्रुप ने बुधवार रात सांबा में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से भारत में घुसपैठ की थी. वे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक में जा रहे थे, जिसे पुलिस ने नगरोटा के पास एक टोल प्लाजा पर रोक दिया.

उन्हें रोक दिए जाने के बाद, हथियारों से लैस आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. मुठभेड़ के दौरान ट्रक में आग लग गई. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अतिरिक्त बलों को मौके पर बुला लिया गया. मुठभेड़ में चारों आतंकी मार गिराए गए.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी मुकेश सिंह ने बताया था, नगरोटा में मारे गए आतंकियों से गोला-बारूद के अलावा 11 एके-47 राइफल, 6 एके-56 राइफल, 3 पिस्टल, 29 ग्रेनेड, मोबाइल फोन, बंपर, पिट्ठू बैग, मोबाइल सेल, मैगजीन बरामद हुआ. उन्होंने कहा, पिछले कुछ सालों के इतिहास में ये सबसे बड़ी खेप है.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नगरोटा में कल मारे गए चार आतंकियों की पाकिस्तानी रेंजर्स ने की थी घुसपैठ में मदद

जम्मू-कश्मीर: नगरोटा एनकाउंटर में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के संपर्क में थे आतंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनके नेतृत्व ने देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनके नेतृत्व ने देश को दी नई दिशा'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget