एक्सप्लोरर

मूडीज की सरकार को चेतावनी- भारत पेट्रोलियम का निजीकरण हुआ तो कंपनी की रेटिंग घटा देंगे

मूडीज ने चेतावनी दी कि यदि सरकार बीपीसीएल की हिस्सेदारी निजी क्षेत्र को बेचकर उसके निजीकरण के रास्ते पर आगे बढ़ती है वह कंपनी की रेटिंग घटाकर 'बीए-1' कर देगा. अभी बीपीसीएल की रेटिंग 'बीबीबी' है.

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने चेतावनी दी है कि अगर भारत सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन (बीपीसीएल) की हिस्सेदारी निजी क्षेत्र को बेचकर उसके निजीकरण के रास्ते पर आगे बढ़ती है तो वह कंपनी की रेटिंग घटाकर 'बीए-1' कर देगा. एक लोक उपक्रम के तौर पर इस समय बीपीसीएल की रेटिंग 'बीबीबी' है जो कि एक सरकारी रेटिंग के समान है. जबकि 'बीए-1' रेटिंग उसके मौजूदा ऋण आकलन की आधाररेखा के समान होगी यानी निचली रेटिंग होगी.

पिछले साल सरकार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम में अपनी पूरी हिस्सेदारी सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी को बेच दी थी. लेकिन इसके बावजूद हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रेटिंग 'बीबीबी' बनी रही क्योंकि ओएनजीसी सरकार के मालिकाना हक के तहत है. मूडीज ने कहा प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री से भारत पेट्रोलियम का बांड को तेजी से भुनाने और उसके जुड़ाव को समाप्त कर देगा जो कि उसकी साख के लिए नकारात्मक होगा. विनिवेश पर विचार के लिए बने सचिवों के एक समूह ने 30 सितंबर को बीपीसीएल में सरकार की 53.29 प्रतिशत की पूरी हिस्सेदारी बेचने को अनुमति दी है. हिस्सेदारी की यह बिक्री अगले साल 31 मार्च तक पूरी हो सकती है.

सरकार ने 30 सितंबर को एक अन्य फैसले में घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमतों में 12.5 प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की है. इस कटौती के बाद घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत 3.23 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल इकाई (एमएमबीटीयू) पर आ गयी जो पहले 3.69 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू थी. अप्रैल 2017 के बाद यह देश में गैस की कीमतों में पहली कटौती है.

इस बारे में मुडीज ने एक अलग नोट में कहा, ''गैस की कीमत में 12.5 प्रतिशत की कटौती से ओएनजीसी की आय में 1,460 करोड़ रुपये से अधिक की कमी आएगी. कीमतों का कम होना कंपनी के लिए उसकी साख के लिहाज से नकारात्मक है.''

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, सीएम फडणवीस के खिलाफ आशीष देशमुख को टिकट

प्लास्टर ऑफ पेरिस से मूर्तियां बनाने पर रोक लगी , गंगा में मूर्ति विसर्जन पर लगेगा 50000 रुपए का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget