एक्सप्लोरर

हम बाकी पार्टियों जैसे नहीं, हमारे लिये 'दल से बड़ा है देश' : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए आज कहा कि उनके लिए दल से बड़ा देश है और बीजेपी वोट पाने के लिए राजनीति नहीं करती क्योंकि उसके लिए देश का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है.

शहंशाहपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए आज कहा कि उनके लिए दल से बड़ा देश है और बीजेपी वोट पाने के लिए राजनीति नहीं करती क्योंकि उसके लिए देश का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है.

प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के दौरे के दूसरे और अंतिम दिन पशुधन आरोग्य मेले का शुभारंभ किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘दूसरे राजनीतिक दल उसी काम को करना पसंद करते हैं, जिसमें वोट की सम्भावना हो, लेकिन हम अलग संस्कारों में पले बढ़े हैं. हमारा चरित्र अलग है. हमारे लिये दल से बड़ा देश है. इस कारण हमारी प्राथमिकताएं वोट के हिसाब से नहीं होती हैं. आज पशुधन आरोग्य मेले में उन पशुओं की सेवा की जा रही है जिन्हें कभी वोट देने नहीं जाना है.’’

उन्होंने कहा कि कालाधन हो, भ्रष्टाचार, बेईमानी हो, उसके खिलाफ मैंने बहुत बड़ी लड़ाई छेड़ी है. सामान्य ईमानदार आदमी को इसलिये मुश्किल होती है, क्योंकि बेईमान उन्हें लूटते हैं. ईमानदारी का यह अभियान आज एक उत्सव के रूप में पनप रहा है. जिस तरह छोटे व्यापारी भी जीएसटी से जुड़ रहे हैं, चीजों को आधार के साथ जोड़ा जा रहा है, जनता की पाई-पाई का खर्च जनता की भलाई पर होगा. हम बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

स्वच्छता अभियान और देश के हर व्यक्ति को घर देने के लिये अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि ''जो बीड़ा उठाया है, वह बहुत मुश्किल है 'लेकिन अगर मुश्किल काम मोदी नहीं करेगा, तो कौन करेगा.'

उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि नवरात्र के पावन पर्व में उन्हें यहां शौचालय की की ईंट रखने का सौभाग्य मिला. स्वच्छता देश में गरीबों को बीमारी से मुक्त कराएगी, इसलिये यह गरीबों की भलाई करने का उनका अभियान है.

मोदी ने कहा कि गांव में शौचालयों पर ‘इज्जतघर’ लिखा है. यह शब्द मुझे बहुत अच्छा लगा, क्योंकि जहां इज्जतघर है, वहां माताओं-बहनों और गांव की इज्जत है. आने वाले समय में जिसे भी इज्जत की चिंता है, वह इज्जतघर बनाएगा.

मोदी ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2022 को आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश के हर शहरी और ग्रामीण गरीब को घर देने का बहुत बड़ा संकल्प लिया है. उन्हें मालूम है कि उन्होंने जो बीड़ा उठाया है, वह बहुत मुश्किल है.

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अगर मुश्किल काम मोदी नहीं करेगा, तो कौन करेगा.’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि जब देश के हर व्यक्ति के लिये घर बनाना होगा तो समझिये कि यूरोप के किसी छोटे देश जितना देश हमें अपने भारत में बसाना होगा. जब इतनी तादाद में घर बनेंगे तो असंख्य लोगों को रोजगार मिलेगा.

मोदी ने पशुधन आरोग्य मेले का जिक्र करते हुए कहा कि इस मेले में करीब 1700 पशुओं का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों से कराया जा रहा है. उन्हें विश्वास है कि ऐसे ही मेले पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे, जिससे उन किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो तंगहाली की वजह से अपने जानवरों का इलाज नहीं करा पाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में केस? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में केस? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget