एक्सप्लोरर

Amazon को टक्कर देने के लिए Google ने फ्री की प्रोडक्ट लिस्टिंग, व्यापारियों के लिए बड़ा मौका

लॉकडाउन की वजह से ज्यादातर व्यापारियों का काम पूरी तरह से ठप्प है. ऐसे में गूगल ने व्यापारियों के लिए अपने सर्च इंजन पर फ्री प्रोडक्ट लिस्टिंग सर्विस का ऐलान किया है.

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गूगल ने अपने शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर व्यापारियों के लिए एक बड़ा बदलाव किया है. गूगल ने अपने सर्च इंजन पर व्यापारियों के लिए प्रॉडक्ट्स की लिस्टिंग फ्री कर दी है. इस बदलाव के बाद देशभर के व्यापारी गूगल पर अपने प्रोडक्ट को फ्री लिस्ट कर सकेंगे. कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से दुनियाभर का रिटेल सेक्टर ठप्प हो गया है. व्यापारियों के पास ऑनलाइन सामान बेचने का एक मात्र ऑप्शन है. ऐसे में संघर्ष कर रहे व्यापारियों के लिए एक अवसर साबित हो सकता है. वहीं ऐसा भी प्रतीत होता है कि अमेजन और दूसरी ई-कॉमर्स कंपनियों से मुकाबला करने के लिए गूगल ने ये बदलाव किया है. गूगल का ये कदम अपनी ई-कॉमर्स सर्विस को मजबूत करने की कोशिश भी हो सकती है, जिसपर अभी ज्यादातर अमेजन का कब्जा है. हालांकि गूगल का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से व्यापारियों की मुश्किलों को देखते हुए कंपनी अपने शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर प्रोडक्टस की लिस्टिंग फ्री कर रही है. इससे व्यापारियों को सीधे ग्राहकों से जुड़ने में मदद मिलेगी. गूगल का दावा है कि रिटेलर्स उन लाखों लोगों तक फ्री में पहुंच सकते हैं जो खरीददारी के लिए हर दिन उनके सर्च इंजन पर आते हैं. न्यूज पब्लिशर को भी विज्ञापन सेवा शुल्क में 5 महीने की छूट इससे पहले गूगल ने ऐलान किया था कि वह अपने न्यूज पार्टनर्स से पांच महीनों तक विज्ञापन सेवा शुल्क नहीं लेगी. दरअसल दुनियाभर के कई न्यूज पब्लिशर अपने डिजिटल व्यापार पर विज्ञापन के लिए गूगल ऐड मैनेजर की सहायता लेते हैं. इसलिए इस संकट की घड़ी में गूगल ने उन्हें राहत देने का फैसला लिया है. ग्लोबल पार्टनरशिप न्यूज के निदेशक जेशन वॉशिंग ने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है. ऐसे में गूगल न्यूज ने वित्तीय मदद देने की पहल शुरू की है. इस पहल के तहत पूरी दुनिया में वास्तविक पत्रकारिता करने वाले समाचार संस्थानों को आर्थिक मदद दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा को लेकर SIT जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में कल सुनवाई
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा को लेकर SIT जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में कल सुनवाई
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
'पापा सब संभाल लेंगे...', 3 को कूपर कार से कुचलने के बाद बोला आरोपी
'पापा सब संभाल लेंगे...', 3 को कूपर कार से कुचलने के बाद बोला आरोपी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget