एक्सप्लोरर

जांच एजेंसी से गायब हुआ 1.10 करोड़ रुपये का सोना

गुजरात में सीमा शुल्क विभाग के कार्यालय से 1.10 करोड़ रुपये मूल्य का सोना गायब हो गया है. पुलिस ने मामले की जानकारी दी.

जामनगर: गुजरात में यहां स्थित सीमा शुल्क विभाग के कार्यालय से 1.10 करोड़ रुपये मूल्य का सोना गायब हो गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इस मामले के संबंध में जामनगर पुलिस ने सीमा शुल्क विभाग के अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की है.

1.10 करोड़ रुपये मूल्य का सोना गायब है

विभाग ने पहले एक आतंरिक जांच कराई थी जो चार साल चली थी. पुलिस निरीक्षक कुणाल गढ़े ने बताया कि गुरुवार शाम को जामनगर ‘बी’ डिवीजन पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 309 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. गढ़े ने कहा, “सोना भुज सीमा शुल्क विभाग का था और उसे 2001 के भूकंप के बाद जामनगर कार्यालय में रखा गया था.” उन्होंने कहा, “सोने को 2016 में अपनी हिरासत में वापस लेने के बाद भुज कार्यालय को पता चला कि 1.10 करोड़ रुपये मूल्य का 2,156.722 ग्राम सोना गायब है.”

सूटकेस का ताला तोड़ने पर पता चला कि सोना गायब है

गढ़े ने कहा, “आतंरिक जांच के बाद सीमा शुल्क विभाग ने अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई है.” प्राथमिकी के अनुसार कच्छ जिले के भुज सीमा शुल्क विभाग ने जब्त किया गया 3,149.398 ग्राम से अधिक सोना 2001 में भूकंप आने के बाद जामनगर डिविजनल कार्यालय को सौंपा था. सोने के सामान को दो सूटकेस में सौंपा गया था और बाद में उनकी चाबियां खो गई थी. प्राथमिकी में कहा गया कि वर्ष 2016 में दोनों डिवीजन के अधिकारियों की उपस्थिति में सूटकेस का ताला तोड़ने के बाद पाया गया कि 2,156.722 ग्राम सोना गायब है.

गढ़े ने कहा कि चार साल की आंतरिक जांच के बाद सीमा शुल्क अधिकारियों ने प्राथमिकी दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें.

हाथरस केस में CBI ने दाखिल की चार्जशीट, चारों आरोपियों पर रेप और हत्या का आरोप

करण जौहर ने NCB की नोटिस का दिया जवाब, वायरल वीडियो का था मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget