एक्सप्लोरर

Surgical Strike: सर्जिकल स्ट्राइक पर नए सिरे से उठे सवाल तो सेना के टॉप अधिकारी बोले, 'जब हम किसी भी ऑपरेशन को अंजाम देते हैं तो...'

Surgical Strike News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए सबूत मांगे थे.

RP Kalita On Surgical Strike: "सेना किसी भी ऑपरेशन को अंजाम देते समय कभी भी कोई सबूत रखने के बारे में नहीं सोचती." ये बात शुक्रवार (27 जनवरी) को सेना की पूर्वी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कालिता ने कही. सेना के शीर्ष अधिकारी पाकिस्तान में 2016 में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) के सबूत की कुछ विपक्षी नेताओं की मांग के सवाल पर जवाब दे रहे थे. 

कोलकाता में प्रेस क्लब में ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक सवाल है इसलिए मैं इस पर टिप्पणी करना पसंद नहीं करता. मुझे लगता है कि देश भारतीय सशस्त्र बलों पर भरोसा करता है. ये पूछे जाने पर कि क्या ऑपरेशन के दौरान सेना कोई सबूत रखती है, उन्होंने ‘ना’ में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जब हम कोई भी ऑपरेशन करने जाते हैं, तो हम उस ऑपरेशन का कोई सबूत नहीं रखते. 

कांग्रेस नेता ने मांगे थे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने हाल ही सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए कहा था कि केंद्र सर्जिकल स्ट्राइक और कई लोगों को मारने की बात करती है, लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है. वे झूठ का पुलिंदा दिखाकर शासन कर रहे हैं. हालांकि, कांग्रेस ने इस बयान से खुद को अलग कर लिया था. कांग्रेस ने कहा था कि पार्टी देश के हित में सभी सैन्य कार्रवाइयों का समर्थन करती है. 

कांग्रेस ने किया किनारा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह के बयान को हास्यास्पद करार दिया था और कहा था कि सशस्त्र बल अपना काम असाधारण तरीके से कर रहे हैं और उन्हें कोई सबूत देने की आवश्यकता नहीं है. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा था कि दिग्विज सिंह के विचार उनके निजी थे और यूपीए सरकार ने भी 2014 से पहले सर्जिकल स्ट्राइक की थी. कांग्रेस ने देश के हित में सभी सैन्य कार्रवाइयों का समर्थन किया था और करती रहेगी. 

सेना ने 2016 में की थी सर्जिकल स्ट्राइक

भारत ने सितंबर 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एक सैन्य ठिकाने पर आतंकवादी हमले के जवाब में नियंत्रण रेखा (LOC) के पार सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) किया था. इसके बाद फरवरी 2019 में भी भारतीय वायु सेना ने नियंत्रण रेखा पार कर बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर एयर स्ट्राइक की थी. 

ये भी पढ़ें- 

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में लगाया सुरक्षा चूक का आरोप, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया खारिज, BJP ने उठाए सवाल | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़कों पर लबालब पानी, आसमान में गरजते बादल और कुदरत का कहर…, महाराष्ट्र से केरल तक बेबस इंसान
सड़कों पर लबालब पानी, आसमान में गरजते बादल और कुदरत का कहर…, महाराष्ट्र से केरल तक बेबस इंसान
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात
बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु अधिकारी?
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget