एक्सप्लोरर

Goa: गोवा में जुएरी नदी पुल पर हुआ हादसा, लगा लंबा जाम, कई लोगों की फ्लाइट छूटी

Goa Traffic Jam: पणजी से करीब 15 किलोमीटर दूर जुएरी नदी पुल पर एक टेंपो ने एक एसयूवी को टक्कर मार दी, जिससे कई किमी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.

Zuari Bridge Traffic Jam: गोवा में ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है. सोमवार (05 दिसंबर) को भी एक ऐसा वाकया नजर आया, जब पणजी को दक्षिण गोवा से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने जुएरी नदी के पुल पर एक मामूली दुर्घटना के कारण कई किमी लंबा जाम लग गया. 

इस जाम में सैकड़ो वाहन तीन घंटे से ज्यादा समय तक फंसे रहे, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जाम में फंसे रहने के की वजह से लोग समय से अपने ऑफिस नहीं पहुंच पाए. वहीं डाबोलिम हवाई अड्डे जा रहे यात्रियों की फ्लाइट तक छूट गई. 

टेंपो-SUV की टक्कर से लगा जाम

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पणजी से करीब 15 किलोमीटर दूर जुएरी नदी पुल पर एक टेंपो ने एक एसयूवी को टक्कर मार दी, जिससे कई किमी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. जाम की वजह से सुबह वाहनों की आवाजाही बाधित हुई. उसने बताया कि इस दुर्घटना की वजह से 45 मिनट तक यातायात बाधित रहा जिसके बाद दोनों वाहनों को विशेष क्रेन से खींच कर हटाया गया.

जाम में तीन घंटे फंसे रहे कई वाहन

हालांकि तब तक कई किमी लंबा जाम लग चुका था, जिसमें कई वाहन तीन घंटे तक फंसे रहे. जाम में अपने परिवार के साथ फंसे रियल एस्टेट कारोबारी केदार मैपेक्सेंकर ने मीडिया से कहा, 'हम मडगांव से पणजी जा रहे थे. तीन घंटे से अधिक समय तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहने के बाद हमने घर लौटने का फैसला किया. जाम बहुत लंबा था और पुल पार करने की कोई संभावना नहीं थी.'

कई लोगों की फ्लाइट छूट गई

पणजी से डाबोलिम हवाई अड्डे जा रहे अवित नार्वेकर की जाम में फंसने की वजह से फ्लाइट छूट गई. उन्होंने कहा, 'हम समय से पहले निकल गए, लेकिन हवाई अड्डे तक नहीं पहुंच सके.' एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से एनडीटीवी ने बताया कि उन्हें किसी भी यात्री की फ्लाइट छूटने की कोई शिकायत नहीं मिली है. अधिकारी ने कहा, 'हमें किसी भी यात्री की ओर से हवाई अड्डे पर देरी से पहुंचने के बारे में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है.' प्रबंधन ऐसे मामलों का विवरण मांगेगा.

कालिंदी कुंज रूट पर ट्रैफिक बाधित

नोएडा-दिल्ली कालिंदी कुंज रूट पर भी आज (05 दिसंबर) भीषण जाम देखने को मिला. नोएडा को दिल्ली, यूपी, हरियाणा से जोड़ने वाली सड़क कालिन्दीकुंज पर अमूमन तौर पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है. इस रूट पर अधिकतर सुबह और शाम को पीक हॉवर में लोग घंटों जाम में फंसते हैं. जाम में फंसे लोगों का कहना है कि उन्हें हर रोज इस स्थिति का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें-GST On Canteen Services: दफ्तर में सब्सिडी वाले कैंटीन सेवा पर देना पड़ सकता है जीएसटी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
ऑपरेशन सिंदूर से लेकर वायुसेना की कमान तक, जानें नए एयर चीफ आशुतोष दीक्षित का पूरा सफर
ऑपरेशन सिंदूर से लेकर वायुसेना की कमान तक, जानें नए एयर चीफ आशुतोष दीक्षित का पूरा सफर
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'कांटे 2 का सपना जरूर पूरा होगा', संजय गुप्ता के निधन पर टूटे संजय दत्त, इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
'कांटे 2 का सपना जरूर पूरा होगा', संजय गुप्ता के निधन पर टूटे संजय दत्त, इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Embed widget