एक्सप्लोरर

Goa: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वक्त गोवा में क्यों थी पेड़ हॉलीडे? सरकार ने दिया ये जवाब

Goa Explains Paid Holiday: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान गोवा सरकार द्वारा पेड हॉलीडे घोषित किया गया था जिस पर अब... पढ़े.

Goa Explains Paid Holiday On Karnataka Polls: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए गोवा सरकार ने पेड़ हॉलीडे की घोषणा की थी जिसके बाद उसे विपक्ष और स्थानीय व्यापार निकायों की आलोचना को झेलना पड़ा था. वहीं, अब सरकार ने स्पष्ट करते हुए कहा कि पड़ोसी राज्य में चुनाव के वक़्त छुट्टी को घोषित करना एक नियमित मामला है.

गोवा सरकार की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया कि, कर्नाटक राज्य के मतदाताओं को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-बी के अनुसार माना जाता है. सरकार ने बताया कि इसमें कहा गया है कि हर वो शख़्स जो व्यावसायिक व्यापार या किसी भी जगह कार्यरत है और वो विधानसभा या लोकसभा चुनाव में वोट डालने का हक़दार है उसे मतदान के दिन छुट्टी दी जाएगी.

गोवा में कर्नाटक के मतदाताओं की संख्या...

सरकार के बयान में आगे कहा गया कि पड़ोसी राज्य होने के चलते गोवा में बड़ी संख्या में कर्नाटक के मतदाता हैं. उन्होंने बताया कि कर्नाटक के सीईओ कार्यालय से एक अनुरोध भी प्राप्त हुआ था जिसमें वोटिंग के दिन पेड हॉलीडे का ज़िक्र किया गया था. जिसके बाद सरकार ने इस पर निर्णय लिया.

सरकार के फैसले की विपक्ष ने की थी निंदा

सरकार के इस फ़ैसले को विपक्ष ने बेतुका बताया था. गोवा राज्य उद्योग संघ के अध्यक्ष दामोदर कोचके ने कहा कि सरकार के ये मूर्खतापूर्ण फ़ैसला है. उन्होंने कहा सरकार के इस तरह के एकतरफ़ा फ़ैसलों के ख़िलाफ़ क़ानूनी सहारा लिया जा सकता है. वहीं राज्य में आम आदमी पार्टी अध्यक्ष अमित पार्कर ने सरकार के इस फ़ैसले की निंदा की. साथ ही इसे मूर्खतापूर्ण फ़ैसला बताया.  

बता दें, 224 सीटों पर कल (10 मई) को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हुए हैं जिसके नतीजे 13 मई को सामने आएंगे.

यह भी पढ़ें.

Attack On Red Fort: ISI ने बनाया था लाल किले पर हमले का प्लान, दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget