एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Murder Case: गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट के गुरुग्राम के फ्लैट में 5 घंटे की छानबीन, जेवर-पासपोर्ट समेत कई सामान जब्त

Sonali Phogat Murder Case: गोवा पुलिस ने रविवार को जांच के दौरान गुरुग्राम स्थित सोनाली फोगाट के किराए के फ्लैट से उनके पासपोर्ट, आभूषण, घड़ियां, 16000 रुपये की नकदी और मोबाइल जब्त किया.

Sonali Phogat Murder Case: बीजेपी नेता और पूर्व टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) हत्या मामले की जांच कर रही गोवा पुलिस (Goa Police) लगातार केस को लेकर नए-नए खुलासे कर रही है. गोवा पुलिस रविवार को सोनाली फोगाट हत्या मामले के मुख्य आरोपी उनके पीए सुधीर सांगवान (Sudhir Sangwan) के रोहतक (Rohatak) स्थित घर भी गई थी. बाद में टीम गुरुग्राम (Gurugram)के एक फ्लैट में गई जिसे सांगवान और फोगट ने किराए पर लिया थाय

बता दें कि गोवा पुलिस की दो सदस्यीय टीम रविवार को गुडगांव ग्रीस नाम की सोसाइटी में पहुंची थी. इस सोसायटी के टावर नंबर 4 के फ्लैट नंबर 901 में सोनाली अपने पीए सुधीर सांगवान के साथ किराये पर रहती थी. ये फ्लैट सुधीर ने तीन महीने पहले ही किराये पर लिया था.

गोवा पुलिस ने फ्लैट से मिले सोनाली के सामान को किया जब्त
गोवा पुलिस ने रविवार को सोनाली फोगाट के परिजनों और सोसायटी की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष संदीप फोगाट की मौजूदगी में फ्लैट की तलाशी ली. इस दौरान सोनाली की कुछ ज्वैलरी, दो घड़ी, आधार कार्ड, पासपोर्ट, 16,000 रुपये की नकदी और सोनाली का मोबाइल सहित कई सामान मिले. गोवा पुलिस ने सोसायटी की पार्किंग में खड़ी सोनाली की सफारी की भी तलाशी ली लेकिन इसमें कुछ खास बरामद नहीं हुआ. पूरी छानबीन हो जाने के बाद गोवा पुलिस ने सारा सामान जब्त कर लिया है.

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गोवा जाने से पहले दोनों अपार्टमेंट में रुके थे. पुलिस ने रोहतक में सांगवान के घर से उसका पासपोर्ट भी ढूंढ़ लिया और उसके परिजनों से भी पूछताछ की.

गोवा पुलिस के अधिकारी ने क्या कहा?
वहीं गोवा के एक पुलिस अधिकारी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कह, "हमने कई चीजें जब्त की हैं, जो हमें काफी महत्वपूर्ण लग रही हैं, इनमें ज्वैलरी, दस्तावेज शामिल हैं ... हमने सोसाइटी में खड़ी एक कार की भी तलाशी ली ... हमने सुधीर का ड्राइविंग लाइसेंस बरामद कर लिया है. हम जब्त की गई चीजों की जांच करेंगे और देखेंगे कि क्या सामने आता है और उसी के अनुसार जांच करेंगे.”

23 अगस्त को सोनाली फोगाट की गोवा में हुई थी संदिग्ध मौत
बता दें कि हरियाणा के आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी नेता सोनाली फोगट का 23 अगस्त को गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया था. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मौत का कारण जबरन ड्रग ओवरडोज था. सोनाली के परिवार के सदस्यों की शिकायत पर, गोवा पुलिस ने सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है. वहीं गोवा पुलिस ने पहले कहा था कि फोगट को कथित तौर पर मेथामफेटामाइन दिया गया था और रेस्तरां के वॉशरूम से कुछ बची हुई दवा बरामद की गई थी.

ये भी पढ़ें

Punjab: पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की हालत स्थिर, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

Gujarat Assembly Eleciton: कांग्रेस का हाथ मजबूत करने के लिए राहुल गांधी ने झोंकी ताकत, आज गुजरात में करेंगे रैली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget