एक्सप्लोरर

गोवा विधानसभा चुनावः राजनीतिक पार्टियों के लिए होगी सम्मान की लड़ाई

नई दिल्लीः कल से शुरू हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए गोवा और पंजाब में सारी तैयारी पूरी हो चुकी है. पार्टियों के धुआंधार प्रचार अभियान के बाद गोवा और पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पंजाब और गोवा में किसकी सरकार बनेगी ये फैसला कल मतपेटियों में बंद हो जाएगा. गोवा में 250 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. राज्य में पहली चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी ने 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनावी दंगल में उतारा है. वोटों की गिनती 11 मार्च को होगी.

गोवा विधानसभा चुनावः राजनीतिक पार्टियों के लिए होगी सम्मान की लड़ाई

गोवा चुनाव के लिए ये हैं तैयार गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों के 251 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. 40 सीटों वाली गोवा में वोटिंग के लिए 1642 केंद्र बनाए गए हैं. 40 सीटों के लिए 1642 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. कुल रजिस्टर्ड मतदाताओं की संख्या 11.10 लाख है जिनमें 5.46 लाख पुरुष एवं 5.64 लाख महिला मतदाता है. गोवा में वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का है.

मुख्यमंत्री पद के लिए दिग्गजों में भिडंत गोवा विधानसभा चुनाव की बात करें तो वहां कल के चुनाव में निवर्तमान मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर सहित कुल पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों का चुनावी भाग्य तय होना है. रवि नाइक, दिगंबर कामत, प्रतापसिंह राणे और लुईझिनो फलेरियो कांग्रेस के टिकट पर जबकि चर्चिल अलेमाओ राकांपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

दिलचस्प बात यह है कि गोवा में आरएसएस के बागी नेता का सामना कर रही भाजपा ने निवर्तमान मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर को मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं बनाया है और लगातार संकेत देती रही है कि मौजूदा रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर वापस अपनी पुरानी जगह लौट सकते हैं. शायद यह गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री पर्रिकर की तटवर्ती राज्य में लोकप्रियता को भुनाने का तरीका है.

गोवा के चुनावी समर में इन पार्टियों का संग्राम गोवा में भाजपा ने 36 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं जबकि चार सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन कर रही है. जबकि कांग्रेस ने 38 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं तथा दो सीटों पर समर्थन दे रही है. आप ने सभी 40 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन एक का नामांकन रद्द हो जाने से अब वह 39 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. प्रदेश में कभी भाजपा की सहयोगी रही महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने कल होने वाले चुनाव के लिए आरएसएस के बागी नेता सुभाष वेलिंग्कर के गोवा सुरक्षा मंच और शिवसेना के साथ गठबंधन किया है. चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी---गोवा सुरक्षा मंच---शिवसेना के बीच बना गठबंधन 40 में से 28 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget