एक्सप्लोरर

Religious Conversion: गोवा के मुख्यमंत्री का दावा - BJP सरकार बनने के 100 दिन के भीतर रुका हिंदुओं का धर्मांतरण

Goa Chief Minister: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ''हमारी सरकार ने धर्म परिवर्तन पर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि हमने अवैध भूमि अधिग्रहण मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है.

पणजी: गोवा (Goa) के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने बुधवार 6 जुलाई को घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार के सत्ता संभालने के 100 दिनों के भीतर राज्य में हिंदुओं (Hindus) का धर्मांतरण (Religious Conversion) बंद हो गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक गोवा के पणजी (Panaji) में आज 100 दिनों की कार्रवाई पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सावंत ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की 'डबल इंजन सरकार' द्वारा किए गए कार्यों पर एक पुस्तिका का विमोचन किया.

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ''हमारी सरकार ने धर्म परिवर्तन पर कड़ा रुख अपनाया है. हमने हिंदुओं का धर्म परिवर्तन रोक दिया...जो पहले हो रहा था.'' उन्होंने कहा, "वर्षों से हो रहे धर्मांतरण को रोक दिया गया है...हमने अवैध भूमि अधिग्रहण मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है."

'तोड़े गए मंदिर फिर से बनाए जाएं' 
इससे पहले मई में, सावंत ने कहा था कि अतीत में नष्ट कर दिए गये सभी मंदिरों का फिर से निर्माण होना चाहिए.  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पुर्तगाल शासन के दौरान ढहा दिये गये मंदिरों को पुन: स्थापित करने के लिए बजटीय आवंटन किया है.

सावंत ने यह बात आरएसएस की साप्ताहिक पत्रिकाओं ‘ऑर्गनाइजर एवं पांचजन्य’ के 75 साल पूरा होने पर आयोजित एक मीडिया संगोष्ठी कही थी. उन्होंने कहा, ‘‘450 साल के पुर्तगाल शासन के दौरान हिंदू संस्कृति नष्ट की गई और कई लोग धर्मांतरित किए गए. प्रदेश में मंदिरों को नष्ट किया गया. हम उन सभी का जीर्णोद्धार करने जा रहे हैं. मैं मानता हूं कि जहां भी मंदिर ढहा दिए गए हैं, उनका फिर से निर्माण किया जाना चाहिए. यह मेरी दृढ़ मान्यता है.’’

यह भी पढ़ें:

RCP Singh Resigns: जेडीयू नेता आरसीपी सिंह ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

नकवी के इस्तीफे के बाद मोदी कैबिनेट में एक भी मुसलमान मंत्री नहीं, संसद में भी बीजेपी का कोई मुस्लिम सदस्य नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget