एक्सप्लोरर

गोवा: बीमार सीएम मनोहर पर्रिकर ने लोगों से पूछा- How's the josh?, नाक में लगी है ड्रिप

सीएम पर्रिकर की नाक में अभी भी ड्रिप लगी हुई है. मनोहर पर्रिकर पैंक्रियाज कैंसर से जूझ रहे हैं. इस वीडियो में वह पहले से और ज्यादा कमजोर दिख रहे हैं.

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक कार्यक्रम में लोगों से पूछ रहे हैं, How's the josh? और लोग कह रहे हैं High Sir. बता दें कि सीएम पर्रिकर की नाक में अभी भी ड्रिप लगी हुई है. मनोहर पर्रिकर पैंक्रियाज कैंसर से जूझ रहे हैं. इस वीडियो में वह पहले से और ज्यादा कमजोर दिख रहे हैं.

दरअसल गोवा में मांडवी नदी पर बने 5.1 किलोमीटर लंबे केबल पुल ‘अटल सेतु’ का उद्घटान रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया. गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर और केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद नाइक सहित राज्य के कई अन्य मंत्री भी चार लेन वाली इस पुल के उद्घाटन समारोह में मौजूद थे. इस समारोह में मनोहर पर्रिकर लोगों से पूछ रहे हैं How's the josh?. कार्यक्रम में मौजूद लोग जोर शोर से ‘हमारा नेता कैसा हो मनोहर पर्रिकर जैसा हो’ के नारे लगा रहे हैं.

बता दें कि ‘अटल सेतु’ पुल आम जनता के लिए खोल दिया गया है. राज्य की राजधानी को उत्तरी गोवा से जोड़ने वाला यह तीसरा पुल है. यह पुल 2.5 लाख टन का है और यह 570 बोइंग विमान के बराबर है.

रक्षा मंत्री सीतारमण ने भी लोगों से पूछा- How’s the josh?

बता दें कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बेंगलुरू में पूर्व सैनिकों के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ देखी है. इस दौरान फिल्म देखने के बाद थिएटर में मौजूद लोगों से निर्मला सीतारमण ने भी पूछा, How's the josh?

रक्षा मंत्री सीतारमण ने पूर्व सैनिकों के साथ देखी ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’, लोगों से पूछा- How's the josh?

पीएम मोदी ने भी पूछा था, How's the josh?

गौरतलब है कि इसी महीने मुंबई में सिनेमा संग्रहालय का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिनेमा जगत के लोगों से भी पूछा था, How's the josh?

बता दें कि ये डॉयलाग इसी फिल्म का है और आजकर सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है. इस फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल और मोहित रैना ने काम किया है. ये फिल्म साल 2016 में भारतीय सेना की तरफ से अंजाम दिए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है. ये फिल्म काफी पसंद की जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

यह भी पढ़ें-

राम मंदिर मामले पर सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई, 29 जनवरी को जस्टिस बोबडे छुट्टी पर तेजस्वी को राहुल पसंद हैं, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष में एक अच्छे पीएम बनने के सभी गुण मौजूद बोर्ड परीक्षा: इस बार छात्रों के साथ अभिभावकों से भी ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे पीएम मोदी लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का जाति की राजनीति पर हमला, मन की बात में पढ़ा संत रविदास का दोहा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget