एक्सप्लोरर

Goa Election 2022: केजरीवाल बोले- किसी को बहुमत नहीं मिला तो दूसरी पार्टियों से करेंगे गठबंधन, जनता से किए ये 13 वादे

Goa Election: केजरीवाल ने कहा कि वह सत्ता में आने के 6 महीने में लोगों को भूमि अधिकार प्रदान करेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गोवा के लोगों के लिए एक नया विकल्प बन कर आई है.

Goa Elections 2022: गोवा चुनावों के मद्देनजर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा के लिए 13 प्वाइंट एजेंडा पेश किया है. इसी के साथ उन्होंने अन्य पार्टियों से गठबंधन के सवाल पर कहा कि यदि ऐसी स्थिति आती है कि किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है तो बीजेपी छोड़कर दूसरी पार्टियों से गठबंधन के सारे रास्ते खुले हैं. 

गोवा में बनेगा मोहल्ला क्लीनिक

वहीं उन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा कि वह गोवा के हर गांव में एक मोहल्ला क्लीनिक ओपेन करेंगे ताकि वहां के लोगों को फ्री में स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें. वहीं किसानों से बात करके उनसे जुड़ी समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा.  केजरीवाल ने कहा कि 14 फरवरी को चुनाव है और गोवा के लोग बहुत एक्साइटेड हैं उन्हें लग रहा है इस बार असली बदलाव आएगा.

जनता के पास नहीं था विकल्प

पहले जनता के पास विकल्प नहीं था, एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस आ रही थी लोग इससे तंग आ चुके और अब वो बदलाव चाहते हैं. केजरीवाल ने दावा किया कि वह बदलाव लाएंगे. केजरीवाल ने कहा कि आप ने गोवा की जनता के लिए 13 सूत्रीय एजेंडा तैयार किया है. इस एजेंडे में युवाओं को रोजगार दिया जाएगा जिन लोगों को यह नहीं मिलेगा उन्हें 3000 रुपये प्रति माह की सहायता मिलेगी. 

विकल्प बनकर आई है आप
 
वहीं केजरीवाल ने कहा कि वह सत्ता में आने के 6 महीने में गोवा के लोगों को भूमि अधिकार प्रदान करेंगे. उन्होंने कहा कि गोवा में 14 फरवरी को चुनाव है और उनकी पार्टी गोवा के लोगों के लिए एक नया विकल्प बन कर आई है.
 

गोवा में आप का 13 प्वाइंट एजेंडा इस प्रकार है...
 

  •  रोजगार- गोवा का युवा बहुत ज्यादा दुखी है रोजगार नहीं मिल रहा है. उनके साथ अन्याय हो रहा है, पैसे लेकर नौकरी दी जा रही है, इसको खत्म किया जाएगा, जिनको रोजगार नहीं मिलेगा उन्हें 3 हजार रूपये का भत्ता दिया जाएगा. 
  •  माइनिंग
  •  लैंड राइट्स- जिनको कहीं दशकों से लैंड राइट्स नहीं मिला हम उन्हें 6 महीने में नये लैंड राइट्स देंगे  
  • शिक्षा
  •  स्वास्थ्य- मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे
  •  भ्रष्ट्राचार खत्म करेंगे
  •  18+ महिला को 1000 देंगे
  •  खेती से जुड़े मुद्दों को किसानों के साथ बैठकर खत्म किया जाएगा
  •  व्यापार को सरल किया जाएगा और उद्योग मानदंडो को सरलीकृत किया जाएगा
  •  पर्यटन को बढ़ाया जाएगा ताकि लोगों को रोजगार मिले
  •  बिजली- बिजली की कमी को ठीक किया जाएगा. 24 घंटे और फ्री में बिजली देंगे
  • पानी से जुड़ी समस्याओं को खत्म किया जाएगा
  • सड़के ठीक करेंगे

UP Elections: यूपी ATS के आईजी रहे असीम अरुण BJP में शामिल, स्वतंत्र देव बोले- दलित समाज में जाएगा संदेश

UP Election 2022: पीएम मोदी-सीएम योगी की तारीफ कर चुकी हैं मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव, जानिए इनके बारे में सब कुछ

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget