एक्सप्लोरर

Global Warming से बढ़ी चिंता, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री बोले- इसे तत्काल नियंत्रित करना होगा

Global Warming: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि विश्व की अर्थव्यवस्था का लगभग 40 प्रतिशत जैविक उत्पादों पर आधारित है.

Global Warming: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (Union Minister Bhupendra Yadav) ने रविवार को कहा कि जैव विविधता ऐसी वस्तुएं और सेवाएं प्रदान करती है, जिनके जरिये एक प्राकृतिक वातावरण तैयार होता है और यह एक अच्छी वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक है. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री (Minister of Forest and Climate Change) ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि विश्व की अर्थव्यवस्था का लगभग 40 प्रतिशत जैविक उत्पादों पर आधारित है और जैव विविधता के संरक्षण का कोई भी प्रयास 'ग्लोबल वार्मिंग' के कारण उत्पन्न चुनौतियों से निपटने में सफलता दिलाएगा.

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (international biodiversity day) के अवसर पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा, 'ग्लोबल वार्मिंग' (Global Warming) को तत्काल नियंत्रित करना होगा.' उन्होंने कहा कि देश राष्ट्रीय स्तर पर अपने जैव विविधता लक्ष्यों को प्राप्त करने की राह पर है और वैश्विक स्तर पर जैव विविधता लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है.

जैव विविधता संसाधन शासन का एक अनूठा त्रि-स्तरीय मॉडल
यादव ने कहा कि भारत ने राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय निकाय स्तरों पर जैव विविधता संसाधन शासन का एक अनूठा त्रि-स्तरीय मॉडल स्थापित किया है, जिससे देश के सभी हिस्सों को शासन प्रणाली में प्रतिनिधित्व मिलता है.

155 करोड़ की लागत से बनेगा ESI अस्पताल
बाद में, केंद्रीय मंत्री ने पड़ोसी श्रीपेरंबदूर जिले में एक कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ईएसआई) अस्पताल के निर्माण के लिए आधारशिला समारोह में भाग लिया, जिसका उद्देश्य आसपास के इलाकों के निवासियों को सुविधा प्रदान करना है. अस्पताल 155 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा और इसमें सामान्य चिकित्सा, सामान्य सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, आपातकालीन, महत्वपूर्ण देखभाल सहित कई सुविधाएं होंगी.

यह भी पढ़ेंः 

Mundka Fire Case: AAP का BJP पर हमला, कहा- MCD केंद्र के अधीन, गृहमंत्री करें दोषियों पर कार्रवाई

Muslim Personal Law Board के सदस्य बोले, 'ज्ञानवापी ही नहीं मथुरा और बाकी मस्जिदों पर भी विवाद खड़ा कर दिया गया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च
LIVE: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च
'SC के द्वार खुले, वो हमारे पास...', राहुल गांधी की मांग के बीच CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'SC के द्वार खुले, वो हमारे पास...', राहुल गांधी की मांग के बीच CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'मैंने पहली बार...', भाषा विवाद के बीच CM विजय की इंग्लिश के फैन हुए चिदंबरम
'मैंने पहली बार...', भाषा विवाद के बीच CM विजय की इंग्लिश के फैन हुए चिदंबरम
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
दिल्ली प्रोटेस्ट: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget