एक्सप्लोरर

पिता के इलाज के लिए मासूम ने लगाई थी पीएम मोदी से गुहार, अब मदद को आगे आए सीएम योगी

इशू की कहानी सोशल मीडिया पर भी लगातार वायरल हो रही थी. इशू की यह गुहार शुक्रवार को सीएम ऑफिस तक पहुंची. जिसके बाद खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लिया और मदद के निर्देश दिए.

लखनऊ: सहारनपुर के गंगोह इलाके के अलीपुरा गांव की रहने वाली मासूम इशू के पिता कोमा में थे. अपने पिता की मदद के लिए मासूम ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई थी. उसकी मदद की यह गुहार रंग लाई और यह खबर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंची और उन्होंने मदद के लिए निर्देश दे दिए हैं. सीएम योगी ने सहारनपुर के डीएम को इशू के पिता की ठीक तरीके से इलाज करवाने और परिवार की मदद के निर्देश दिए. सीएम के आदेशों के बाद फौरी तौर पर पीड़ित को मदद पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी गई है .एसडीएम और तहसीलदार देर रात पीड़ित के घर पहुंचे और उन्हें मदद का आश्वासन दिया. सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में अरुण का इलाज किया जा रहा है.

letter

गंगोह इलाके के अली पुरा निवासी अरुण साल भर पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. अरुण के सिर पर गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद से ही अरुण कोमा में चले गए थे. अरुण पेशे से एक फोटोग्राफर थे. उनके कोमा में चले जाने के बाद उनकी पत्नी ने कई जगह उनका इलाज करवाया मगर आर्थिक तंगी के चलते उन्हें कई दिक्क्तों का सामना करना पड़ा. परिवार की आर्थिक स्थिती भी लगातार बिगड़ती जा रही थी घर में खाने के भी लाले पड़ गए थे. कोमा में पड़े अरुण की छह साल की मासूम बेटी इशू ने अपने नन्हें हाथों से बड़ा ही दर्द भरा एक पत्र देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा और पिता के इलाज की गुहार लगाई. इशू कक्षा एक की छात्रा हैं.

पिता के इलाज के लिए मासूम ने लगाई थी पीएम मोदी से गुहार, अब मदद को आगे आए सीएम योगी

इशू की कहानी सोशल मीडिया पर भी लगातार वायरल हो रही थी. इशू की यह गुहार शुक्रवार को सीएम ऑफिस तक पहुंची. जिसके बाद खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जिले के डीएम को पीड़ित परिवार की मदद और अरुण के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए. जिसके बाद आला अधिकारी गांव पहुंचे.

पीड़ित अरुण को चार दिन पहले गांव के लोगों ने चन्दा इकट्ठा करके सहारनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज किया जा रहा है. शुक्रवार को डीएम सहारनपुर और कमिश्नर सहारनपुर अस्पताल पहुंचे. इसके बाद डॉक्टर को इलाज में होने वाले खर्चे का आश्वासन दिया. डॉक्टर्स इस वक्त अरुण के इलाज में लगे हुए हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि जल्दी ही अरुण ठीक हो जाएंगे. वहीं अरुण की पत्नी और बेटी का कहना है कि उन्हें मदद तो मिल गई है मगर आगे भी ये मदद मिलती रहेगी या नहीं ये देखना होगा. फिलहाल परिवार के लोग सरकार की इस मदद से संतुष्ट हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज
'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget