एक्सप्लोरर

तमिलनाडु: टीवी ऑन करने की ज़िद कर रही थी बच्ची, पड़ोसी ने किया ड्रम में बंद, मौत

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में आठ साल की बच्ची ने टीवी ऑन करने की ज़िद की, तो पड़ोसी ने उसे ड्रम में बंद कर दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई.

चेन्नई: तमिलनाडु के तूतीकोरिन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक आठ साल की बच्ची ने पड़ोसी से टीवी ऑन करने की ज़िद की तो उसने मासूम को प्लास्टिक के ड्रम में बंद कर दिया. दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने बच्ची के शव को पानी में फेंक दिया.

तमिलनाडु पुलिस ने कहा कि आठ साल की बच्ची ने अपने पड़ोसी से टीवी ऑन करने को कहा तो शख्स ने मासूम को ड्रम में बंद कर दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई. मृतक बच्ची तूतिकोरिन में अपनी मां के साथ रहती थी. उसकी मां एक दिहाड़ी मजदूर है.

पुलिस ने आगे बताया कि बच्ची तीसरी कक्षा में पढ़ती थी. वह अक्सर टीवी देखने के लिए अपने पड़ोसी के वहां जाया करती थी. बुधवार को भी वह टीवी देखने गई थी. उसने पड़ोसी से टीवी ऑन करने के लिए कहा, लेकिन उस वक्त वह शख्स अपने पिता के साथ बहस कर रहा था. इस कारण उसने बच्ची को एक प्लास्टिक के ड्रम में बंद कर दिया, जिससे दम घुटने के कारण बच्ची की मौत हो गई. इसके बाद आरोपी शख्स ने बच्ची का शव अपने घर के पास पुल से पानी में फेंक दिया. शव को पानी में गिरता देख एक प्रत्यक्षदर्शी ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद शव को पानी से निकाला गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी शख्स और उसके एक मददगार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है पुलिस

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे पता चल सके कि कहीं बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न तो नहीं हुआ है. तूतीकोरिन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एस जयकुमार ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम, 2012 का हवाला देते हुए कहा, "हमने POCSO के तहत धाराओं को लागू करने के अलावा हत्या का मामला दर्ज किया है."

यह भी पढ़ें-

गुना में किसान परिवार पर पुलिसिया बर्बरता की पूरी कहानी, डीएम, एसपी और आईजी हटाए गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर बोले अमित शाह
कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर बोले अमित शाह
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget