एक्सप्लोरर

गिरिराज सिंह बोले- देवबंद वाले बयान पर कायम, सोनिया और राहुल पर भी साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा है कि वह अपने देवबंद वाले बयान पर कायम हैं. इसके साथ ही उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है.

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यूपी के देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री बताया था. सहारनपुर में एक कार्यक्रम के मंच से बोलते हुए गिरिराज ने कहा कि जितने भी बड़े-बड़े आतंकवादी हैं, चाहे हाफिज सहीद ही क्यों ना हो सबके तार यहीं से जुड़े हैं. अब उन्होंने कहा कि वो देवबंद वाले बयान पर कायम हैं.

गिरिराज सिंह का बयान 

इसके साथ ही बीजेपी नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को निशाने पर लिया है. उन्होंने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर बाटला हाउस एनकाउंटर में आंसू बहाने का आरोप लगाया. गिरिराज सिंह ने कहा, ''अगर किसी को आपत्ति है तो मैं उनसे निवेदन करूंगा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस से सूची लें कि कितने लोग देवबंद से आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हैं. इस देश का दुर्भाग्य है कि जिन्हें राष्ट्र हित में काम करना चाहिए वो राष्ट्र विरोधी हैं."

गिरिराज सिंह ने कहा, ''मैंने सही कहा है कि देवबंद आतंकवाद का गंगोत्री है. कांग्रेस को आपत्ति क्यों न होगी, सोनिया जी बाटला हाउस एनकाउंटर में गई और आंसू बहाईं. वो भी देशभक्त ही उनको दिखा था. आजमगढ़ में उनकी पुत्री प्रियंका गई हैं आंसू बहाने, मैं तो इतना ही जनता हूं कि पहले देश है, बाद में पार्टी है.''

उन्होंने कहा, ''आजमगढ़ में भीड़ तो होगी ही जब सोनिया जी बटला हाउस में आंसू बहाने गई थीं तो भी भीड़ थी. दिग्विजय सिंह जब गए थे आजमगढ़ तो भी भीड़ थी. देश का दुर्भाग्य है कि बाटला हाउस एनकाउंटर में सोनिया जी आंसू बहाने जाती हैं.''

दिल्ली चुनाव परिणाम पर भी बोले

दिल्ली चुनाव को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लोग तो कह रहे हैं कि शाहीन बाग की जीत हुई है. उन्होंने कहा कि वह इतना ही कहेंगे कि दिल्ली में जो कुछ हुआ है पूरा देश देख रहा है. नागरिकता कानून पर उन्होंने कहा कि यह नागरिकता देने का कानून है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ये बात समझनी चाहिए. बीजेपी नेता ने कहा कि देश में अनेक जगह शाहीन बाग बन रहा है जो कि देश को तोड़ने की साजिश है.

यह भी पढ़ें-

खाने के सामान में छुपाकर ले जा रहा था 45 लाख रुपये के विदेशी नोट, CISF ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी हार के बाद प्रियंका गांधी ने दी पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
'क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता', सरदार पटेल की जयंती पर क्या बोले खरगे
'क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता', सरदार पटेल की जयंती पर क्या बोले खरगे
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget