एक्सप्लोरर

गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी को कहा 'निर्मोही', जानें शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर क्या बोले BJP के फायरब्रांड नेता

Giriraj Singh Slams Mamata Banerjee: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरा है. उन्होंने सीएम को निर्मोही कहा है.

Giriraj Singh On Shahjahan Sheikh: पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में जमीन हड़पने और महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बीजेपी नेताओं ने निशाना साधा है. 

बीजेपी के फारब्रांड माने जाने वाले नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें निर्मोही सीएम और महिला के नाम पर कलंक तक बता डाला. उन्होंने सीएम ममता पर अल्पसंख्यकों का वोट पाने की राजनीति करने का आरोप भी लगाया.

क्या कुछ बोले गिरिराज सिंह?

न्यूज एजेंसी एएनआई ने गुरुवार (29 फरवरी) को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें गिरिराज सिंह कहते दिख रहे हैं, ''...ऐसे निर्मोही महिला मुख्यमंत्री मैंने नहीं देखा, उतना बड़ा अत्याचारी, बलात्कारी, महिलाओं के साथ उत्पीड़न करने वाला, उसको ममता बनर्जी बचाकर रखे, इसलिए कि वो मुसलमान था, मुसलमानों का वोट इनको चाहिए, ये देश का दुर्भाग्य है, महिला के नाम पर कलंक है.''

कब और कहां से गिरफ्तार हुआ शाहजहां शेख?

शाहजहां शेख को गुरुवार (29 फरवरी) को तड़के गिरफ्तार किया गया. वह 55 दिनों से फरार चल रहा था.  शाहजहां शेख पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करने और जमीन हड़पने का आरोप है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (दक्षिण बंगाल) सुप्रतिम सरकार ने बताया कि शाहजहां शेख को उत्तर 24 परगना जिले के सुंदरवन के बाहरी इलाके में संदेशखालि से लगभग 30 किलोमीटर दूर मिनाखान थाना क्षेत्र में एक घर से गिरफ्तार किया गया. वह कुछ साथियों के साथ उस घर में छिपा था. गिरफ्तार किए जाने के बाद शेख को बशीरहाट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि अदालत के निर्देश के बाद ही गिरफ्तारी संभव हुई, जबकि बीजेपी ने इसे पूर्व नियोजित करार दिया है. बीजेपी ने दावा किया कि पुलिस को उनके आंदोलन के कारण शेख को गिरफ्तार करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

शाहजहां शेख पर किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला?

पुलिस ने बताया कि शेख को कथित राशन घोटाला मामले में पांच जनवरी को उसके घर पर छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हमले के संबंध में नजात थाने में दर्ज दो मामलों में गिरफ्तार किया गया है. उसने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 147 (दंगा करना), 148 (घातक हथियार से लैस होकर दंगा करना), 149 (गैरकानूनी सभा), 307 (हत्या का प्रयास), 333 (लोक सेवक को जान-बूझकर गंभीर चोट पहुंचाना) और 392 (डकैती) के तहत मामला दर्ज किया गया है. टीएमसी ने शाहजहां शेख को उसकी गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया.

(भाषा इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- हिमाचल में टला कांग्रेस का संकट, CM बने रहेंगे सुक्खू, 6 मेंबर्स की को-ऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget