एक्सप्लोरर

Giriraj Controversial Statement: 'तो निर्भया के हत्यारे भी भारत के सपूत', गिरिराज के गोडसे वाले बयान से भड़के सिब्बल, कहा- RSS-BJP की सोच एक

Giriraj Singh On Godse: औरंगजेब पर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गोड्से को लेकर ऐसी बात कह दी, जिस पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है.

Kapil Sibal On Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नाथूराम गोडसे को 'भारत का सपूत' बताने वाले बयान पर राजनीति गरमा गई है. गिरिराज के बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने निशाना साधा है. सिब्बल ने कहा कि गिरिराज का बयान सरकार की मंशा को दिखाता है. सिब्बल ने प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें इसकी आलोचना करनी चाहिए.

कपिल सिब्बल ने कहा, आरएसएस स्वतंत्रता की लड़ाई में नहीं थी. आरएसएस की सोच ही बीजेपी की सोच है. जो कुछ गिरिराज ने कहा है, वो सरकार की मंशा को दिखाता है. ये सोच गांधी जी के आचरणों के खिलाफ है. ऐसा है तो सभी हत्यारे भारत मां के सपूत हैं. निर्भया के हत्यारे भी भारत के सपूत थे. एक तरफ मोदी जी कहते हैं कि हम गांधी जी के रास्ते पर चलते हैं और इनके मंत्री उनके हत्यारों को सपूत बता रहे हैं. 

पीएम मोदी को आलोचना करनी चाहिए, लेकिन करेंगे नहीं- सिब्बल

सिब्बल ने आगे कहा, हत्या करने वाला कभी देश का सपूत नहीं हो सकता. हत्या करने वाले में धर्म नहीं देखना चाहिए. क्या यही सबका साथ और सबका विकास है, जिसकी बात प्रधानमंत्री करते हैं. इसकी आलोचना प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को करनी चाहिए लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि ऐसा कुछ नहीं होगा.

गिरिराज ने गोडसे को बताया था भारत का सपूत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार (9 जून) को छत्तीसगढ़ में नाथूराम गोडसे को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने देश के राष्ट्रपिता के हत्यारे को भारत मां का सपूत बता दिया. गिरिराज सिंह औरंगजेब को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीसे के बयान और उस पर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया को लेकर सवाल के बारे में मीडिया से बात कर रहे थे.

एएनआई ने गिरिराज का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो कह रहे हैं, "अगर गांधी के हत्यारे हैं तो गोडसे भारत के सपूत भी हैं. वह भारत में ही पैदा हुए, औरंगजेब और बाबर की तरह आक्रांता नहीं हैं और जिसको बाबर की औलाद कहलाने में खुशी महसूस होती है वो कम से कम भारत माता का सही सपूत नहीं हो सकता.''

यह भी पढ़ें

Kerala: जजों के खिलाफ यूट्यूब वीडियो बनाना पड़ा महंगा, केरल HC ने कहा- बिना शर्त माफी मांगो, अपलोड भी करो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget