एक्सप्लोरर

‘सभी पार्टियां लोगों को बांटती हैं’ वाले बयान के साथ गुलाम नबी आजाद ने दिए राजनीति से संन्यास के संकेत

कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं. एक कार्यक्रम में गुलाम नबी आजाद ने जो संकेत दिए हैं उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कभी भी राजनीति से संन्यास ले सकते हैं.

कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सुर्खियों की वजह है उनका राजनीति से संन्यास लेने का संकेत देना. एक कार्यक्रम में गुलाम नबी आजाद ने जो कहा, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कभी भी राजनीति से संन्यास ले सकते हैं. बता दें कि हाल ही में गुलाम कांग्रेस के जी-23 नेताओं की बैठक के दौरान भी काफी चर्चा में थे. उन्हें कांग्रेस के बागी नेताओं का अगुवा तक बताया गया था.

कार्यक्रम में राजनीति से बचते दिखे

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को पिछले दिनों पद्म भूषण पुरस्कार देने की घोषणा की थी. उन्हें यह सम्मान आज राष्ट्रपति भवन में दिया जाएगा. इस उपलब्धि पर गुलाम नबी आजाद को सम्मानित करने के लिए रविवार को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और वरिष्ठ वकील एमके भारद्वाज की तरफ से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें बोलते हुए उन्होंने कहा, 'हमको समाज में बदलाव लाना है. कभी-कभी मैं सोचता हूं, और कोई बड़ी बात नहीं है कि अचानक आप सुनें कि मैं रिटायर हो गया हूं और समाजसेवा में लग गया हूं.' गुलाम नबी आजाद यहां 35 मिनट तक बोले, लेकिन उन्होंने यह पहले ही बता दिया था कि राजनीति पर नहीं बोलेंगे. उन्होंने कहा कि, 'भारत में राजनीति इतनी खराब हो गई है कि कई बार शक होता है कि क्या हम इंसान हैं.'

'कभी-कभी संदेह होता है कि हम इंसान हैं या नहीं'

गुलाम नबी ने राजनीति पर कहा कि, "सभी दल लोगों के बीच विभाजन पैदा करते हैं. इन दलों में कांग्रेस भी शामिल है. राजनीतिक दल धर्म, जाति के आधार पर लोगों के बीच, 24x7 विभाजन पैदा करने के लिए काम करते हैं. राजनीतिक दलों ने लोगों को क्षेत्र, इलाका, गांव, शहरों, हिंदू और मुस्लिम, शिया और सुन्नियों, दलित और गैर-दलित, पिछड़े वर्गों में बांट रखा है. भारत में आज के समय में राजनीति इतनी बदसूरत हो गई है कि कभी-कभी संदेह होता है कि हम इंसान हैं या नहीं."

गुलाम नबी का राजनीतिक सफर

गुलाम नबी आजाद वर्ष 1973 में कांग्रेस के सदस्य के तौर सक्रिय राजनीति में उतरे. वर्ष 1973-1975 में वह ब्लेस्सा  कांग्रेस समिति के ब्लॉक सचिव रहे. वर्ष 1975 में वह जम्मू-कश्मीर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और फिर 1977 में डोडा जिले के कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए. जल्द ही वह अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव भी बन गए. वर्ष 1982 में गुलाम नबी आजाद ने पहले केन्द्रीय उपमंत्री के तौर पर कानून, न्याय और कंपनी मामलों का मंत्रालय संभाला. वर्ष 1985 में गुलाम नबी आजाद गृह राज्य मंत्री बने. पी.वी. नरसिंह राव सरकार में गुलाम नबी आजाद ने संसदीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री और बाद में पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री का चार्ज संभाला. वह मनमोहन सिंह सरकार में भी मंत्री रहे. 2007 में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री चुने गए.

ये भी पढ़ें

BJP शासित राज्यों में आज साफ होगी तस्वीर, गोवा में प्रमोद सावंत का नाम तय, उत्तराखंड में आज CM चेहरे से हटेगा सस्पेंस

गोवा में आज CM चेहरे पर लग सकती है मुहर, बीजेपी दल की बैठक में तय होगा नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर मिलेगी सजा
राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर मिलेगी सजा
Sonam Wangchuk: 26 दिन के अनशन को तोड़ने के लिए सोनम वांगचुक को पत्नी गीतांजलि ने मनाया, क्या अब लद्दाख वापसी होगी?
26 दिन के अनशन को तोड़ने के लिए सोनम वांगचुक को पत्नी गीतांजलि ने मनाया, क्या अब लद्दाख वापसी होगी?
'कोई याचिका दाखिल ही नहीं हुई...', CJP प्रदर्शन में लाठीचार्ज वाले मामले पर बोले CJI सूर्यकांत, बताया सच
'कोई याचिका दाखिल ही नहीं हुई...', CJP प्रदर्शन में लाठीचार्ज वाले मामले पर बोले CJI सूर्यकांत, बताया सच
'धर्मेंद्र प्रधान हटेंगे तभी होगी चर्चा', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी शर्त
'धर्मेंद्र प्रधान हटेंगे तभी होगी चर्चा', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी शर्त

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget