एक्सप्लोरर

BJP शासित राज्यों में आज साफ होगी तस्वीर, गोवा में प्रमोद सावंत का नाम तय, उत्तराखंड में आज CM चेहरे से हटेगा सस्पेंस

उत्तराखंड में सीएम के नाम का सस्पेंस है जिसका फैसला आज शाम होगा. यहां भी परेड मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है पर शपथ की तारीख अब तक तय नहीं है.

देश में हुए पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के 10 मार्च को नतीजे आए थे. 11 दिन बाद आज तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी. आज दो राज्य उत्तराखंड और गोवा में में बड़ी गहमागहमी है. गोवा में सीएम के नाम का एलान आज होगा. हालांकि पीएम पहले ही प्रमोद सावंत के नाम का संकेत दे चुके हैं, लेकिन आधिकारिक एलान विधायक दल की बैठक के बाद होगा जो शाम चार बजे होगी. इसी तरह उत्तराखंड का सस्पेंस भी आज खत्म हो जाएगा. शाम 5 बजे विधायक दल की बैठक होनी है.

नेता का चुनाव होते ही सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा और फिर सामने आएगी शपथ ग्रहण की तारीख. इसके साथ ही चारों राज्यों में शपथ ग्रहण का सिलसिला शुरू हो जाएगा. उत्तर प्रदेश में योगी दोबारा शपथ लेंगे. 25 मार्च को शपथ ग्रहण की तैयारी इकाना के स्टेडियम में चल रही हैं.

रविवार को ही मणिपुर में विधायक दल की बैठक हुई जिसमें एन बीरेन सिंह को नेता चुन लिया गया यानी वो दोबारा सीएम बनेंगे. लेकिन शपथ ग्रहण की तारीख का एलान नहीं किया गया है. पीएम पहले ही गोवा में प्रमोद सावंत के नाम का इशारा कर चुके हैं. आज विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शपथ ग्रहण की तारीख तय होगी.

वहीं उत्तराखंड में सीएम के नाम का सस्पेंस है जिसका फैसला आज शाम होगा. यहां भी परेड मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है पर शपथ की तारीख अब तक तय नहीं है. दरअसल कल ही पीएम मोदी ने चारों राज्यों में सरकार गठन को लेकर अहम बैठक की. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे. ये बैठक करीब पांच घंटे चली. लेकिन माना जा रहा है कि अब शपथ ग्रहण में देरी नहीं होगी और इस हफ्ते में ही सभी राज्यों में सरकार गठन का काम पूरा कर लिया जाएगा.

उत्तराखंड में बीजेपी ने शानदार बहुमत तो हासिल कर लिया लेकिन मुख्यमंत्री धामी को खटीमा से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में सरकार का नेतृत्व कौन करेगा, इसे लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई और इसे दूर करने के लिए बीजेपी में शीर्ष स्तर पर मंथन का दौर चालू हो गया जो लगातार जारी है. सूत्रों के मुताबिक हार के बावजूद धामी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं. शाह के आवास पर जारी बैठक में धामी की मौजूदगी भी इसका संकेत करती है. बैठक में मौजूद सूत्रों ने बताया कि कई विधायकों ने धामी के लिए अपनी सीट खाली करने का प्रस्ताव दिया है.

सूत्रों के अनुसार चौबट्टाखाल के विधायक सतपाल महाराज, श्रीनगर के विधायक धन सिंह रावत, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल हैं. गौरतलब है कि प्रदेश में 14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के इस माह घोषित परिणामों में बीजेपी 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल कर लगातार दूसरी बार सत्तासीन होने जा रही है.

उत्तराखंड में आज खत्म होगा सस्पेंस, शाम 5 बजे विधायक दल की बैठक, क्या चौंकाने वाला होगा नाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
Explained: भारत में आटा, दाल, दूध और चिकन महंगे क्यों हो रहे हैं? कब कम होंगे दाम
Explained: भारत में आटा, दाल, दूध और चिकन महंगे क्यों हो रहे हैं? कब कम होंगे दाम
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर किसानों का आंदोलन जारी, सरकार को अल्टीमेटम
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर किसानों का आंदोलन जारी, सरकार को अल्टीमेटम
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
Dark Mehndi Color: हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
Embed widget