एक्सप्लोरर

दिल्ली: गाजीपुर में कूड़े वाले पहाड़ की ऊंचाई अब कुतुबमीनार से सिर्फ 8 मीटर कम

दिल्ली में कूड़े के ऐसे स्मारक गाजीपुर के अलावा ओखला और भलस्वा में भी हैं. लेकिन अपनी ऊंचाई के कारण गाजीपुर सबसे ऊपर है. पिछले साल के हादसे के बाद कुछ दिन गाजीपुर में कूड़ा डालना रोका गया लेकिन कोई और विकल्प ना मिलने की वजह से रोक हटा दी गई.

नई दिल्ली: दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट की ऊंचाई कुछ दिनों में कुतुबमीनार की ऊंचाई तक पहुंच सकती है. एबीपी न्यूज़ की तहकीकात में पता चला है कि गाजीपुर लैंडफिल साइट की ऊंचाई 65 मीटर पहुंच चुकी है. कुतुबमीनार की ऊंचाई 73 मीटर है. यानी गाजीपुर लैंडफिल साइट कुतुबमीनार की बराबरी करने से अब बस 8 मीटर दूर है. इन सबके बावजूद यहां कूड़ा फेंकने का सिलसिला जारी है.

करीब 70 एकड़ में फैले गाजीपुर लैंडफिल साइट पर कूड़ा जमा होने का सिलसिला 1984 में शुरू हुआ था, जो अब तक जारी है. इसकी ऊंचाई 65 मीटर पहुंच चुकी है. चारों तरफ की जगह सीमित हो चुकी है. बावजूद इसके लगभग 2800 मीट्रिक टन कूड़ा रोजाना यहां लाया जाता है. जिससे इसकी ऊंचाई लगातार बढ़ती जा रही है. साल भर पहले ही कूड़े के पहाड़ का एक बड़ा टुकड़ा टूट कर सड़क पर जा गिरा था, जिसमें दो लोगों की जान चली गई थी. अब उस सड़क पर यातायात रोक दिया गया है लेकिन यहां कूड़े की ऊंचाई रोज थोड़ी-थोड़ी बढ़ रही है.

दिल्ली में कूड़े के ऐसे स्मारक गाजीपुर के अलावा ओखला और भलस्वा में भी हैं. लेकिन अपनी ऊंचाई के कारण गाजीपुर सबसे ऊपर है. पिछले साल के हादसे के बाद कुछ दिन गाजीपुर में कूड़ा डालना रोका गया लेकिन कोई और विकल्प ना मिलने की वजह से रोक हटा दी गई. कूड़े का ढेर हवा और पानी यानी पूरे वातावरण में जहर घोल रहे है.

जब ये लैंडफिल साइट बनाए गए थे तब ये आबादी से दूर थे लेकिन अब इसके मुहाने तक लोगों के घर बन गए हैं. स्थानीय निवासियों की मुश्किलों की कल्पना भी नहीं की जा सकती. पूर्वी दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष कुलदीप कुमार ने बताया है कि गाजीपुर लैंडफिल साइट से आसपास के लोगों को कैंसर तक कि समस्या हो रही है लेकिन कोई हल नहीं ढूंढा जा रहा.

इस मुद्दे पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर बिपिन बिहारी का कहना है कि रोजाना आने वाले कूड़े के आधे हिस्से से तो बिजली ही बना ली जाती है. सब ठीक रहा तो 6 महीने में यहां कूड़ा फेंका जाना बंद हो जाएगा. दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन का कहना है कि गाजीपुर तो एक प्रतीक है. इसकी वजह ये है कि दिल्ली में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पूरी तरह ठप है. कूड़ा जहां से उठता है वहीं से छंटनी जरूरी है. लेकिन दोनों सरकार झगड़ा करने के अलावा कुछ नहीं करती.

वीडियो देखें-

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम के चौगम में 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ स्थल के पास विरोध प्रदर्शन

मनोहर पर्रिकर को AIIMS में किया जाएगा शिफ्ट, CM पद से हटाने को लेकर चर्चा जोरों पर

JNU चुनाव: भारी बवाल के बाद वोटों की गिनती रुकी, ABVP पर हंगामे के आरोप के बीच मीडिया एंट्री बैन

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, PM मोदी आज तेल की कीमतों को थामने के उपायों पर करेंगे चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget