एक्सप्लोरर

Religious Conversion: ऑनलाइन गेमिंग के जरिए नाबालिग को बनाया धर्मांतरण का मोहरा, ये काम करने के लिए किया मजबूर

Religious Conversion: यूपी के गाजियाबाद में एक युवक के पिता की शिकायत पर धर्म परिवर्तन कराने वाले इस रैकेट का पर्दाफाश हुआ. युवक जिम जाने के बहाने पांच बार मस्जिद में नमाज पढ़ने जाता था.

Religious Conversion: यूपी के गाजियाबाद में धर्मांतरण के मामले में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, धर्मांतरण करने वाला नाबालिग अपने दोस्तों पर भी इस्लाम अपनाने के लिए दबाव बना रहा था. हालांकि, जब नाबालिग ने अपने दोस्त से धर्मांतरण करने के लिए कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया था.

सूत्रों के मुताबिक, धर्मांतरण के इस मामले का मास्टरमाइंड शाहनवाज उर्फ बद्दो राजनगर निवासी नाबालिग को मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहा था. इसी के साथ बद्दो नाबालिग पर अपने दोस्तों का धर्मांतरण कराने का दबाव बना रहा था. सूत्रों के मुताबिक नाबालिग ने अपने चार दोस्तों को धर्मांतरण करने के लिए कहा था. चारों से उसकी दोस्ती गेम खेलने के दौरान हुई थी. 

धर्मांतरण की बना रहा था चेन
सूत्रों के मुताबिक, धर्मांतरण का मास्टरमाइंड शाहनवाज इसी तरह चेन बनवाकर धर्मांतरण करा रहा था. गेमिंग एप के जरिए धर्मांतरण कराने वाला शाहनवाज अब भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी बद्दो की कॉल डिटेल के जरिए और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.  

गाजियाबाद पुलिस की जांच में सामने आया है कि शाहनवाज उर्फ बद्दो अपना नाम बदलकर युवकों को झांसे में लेता था, वो हिंदू नाम रखकर गैर मुस्लिम नाबालिग लड़कों का धर्मांतरण करवाता था. पुलिस के दावे के मुताबिक बद्दो ने हिंदू नाम का इस्तेमाल कर कई फेक आईडी बना रखी थी. हर बार अलग-अलग तरीके से इनका इस्तेमाल करता था.

क्या है पूरा मामला
यूपी के गाजियाबाद में एक युवक के पिता की शिकायत पर धर्म परिवर्तन कराने वाले इस रैकेट का पर्दाफाश हुआ. पिता ने पुलिस को बताया था कि उनका बेटा पिछले कई दिनों से दिन में पांच बार जिम का नाम लेकर घर से बाहर निकलता था. दिन में पांच बार जिम जाने की बात पिता के गले नहीं उतरी. 

उन्होंने अपने बेटे का पीछा किया तो पता चला कि वो जिम नहीं बल्कि मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पांच बार घर से निकलता था. मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच होने पर नाबालिग ने बताया कि उसने मुंबई के एक शख्स से एक ऑनलाइन गेम खरीदा था. इसके बाद उस शख्स ने धर्म परिवर्तन के लिए उसका ब्रेन वॉश किया.

ये भी पढ़ें:

Conversion Racket: ऑनलाइन गेम के जरिए धर्मांतरण के मास्टरमाइंड बद्दो की कॉल डीटेल निकाल रही पुलिस, कई जगह छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget