एक्सप्लोरर

Religious Conversion: नाबालिग बच्चों को दुबई ले जाने की फिराक में था आरोपी, फ्री में घुमाने का भी दिया था लालच

Ghaziabad Religious Conversion: पुलिस के मुताबिक आरोपी शाहनवाज इतना शातिर था कि उसने चैट के जरिए ही नाबालिग बच्चों को दुबई ले जाने का लालच दिया और उन्हें फ्री में घुमाने की बात कही.

Ghaziabad News: गाजियाबाद में धर्मांतरण के मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस सुत्रों के मुताबिक, आरोपी शाहनवाज उर्फ बद्दो धर्म परिवर्तन कर चुके बच्चों को दुबई ले जाने की फिराक में था. गैंग का शिकार हुए नाबालिगों से पूछताछ और उनके मोबाइल फोन से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस का कहना है कि आरोपी बद्दो, धर्मांतरण के बाद बच्चों को फ्लाइट के जरिए दुबई ले जाने वाला था.

पुलिस को मिली ग्रुप चैट से खुलासा हुआ है कि चैट ग्रुप में नाबालिगों से कहा था कि वह उन्हें फ्री हवाई यात्रा से दुबई ले जाएगा और वहां रहना और खाना भी फ्री होगा. सूत्रों के मुताबिक बद्दो के तार दुबई में बैठे कुछ कट्टरपंथियों से भी जुड़े हो सकते हैं. धर्म परिवर्तन कराने के लिए दुबई फ्री घुमाने का लालच भी दिया गया था.

क्या दुबई तक फैला धर्म परिवर्तन का जाल?
इसके साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या दुबई ले जाने का लालच देकर बद्दो नाबालिग बच्चों के कुछ और दोस्तों का धर्म परिवर्तन की साजिश रच रहा था? पुलिस सूत्रों के मुताबिक ही पुलिस शाहनवाज उर्फ बद्दो का एलओसी जारी करने जा रही है, क्योंकि बद्दो के विदेश भागने की संभावना है. इसके साथ ही पुलिस शाहनवाज की तलाश में देश के कई राज्यों में छापेमारी कर रही है. 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यूपी के गाजियाबाद में एक युवक के पिता की शिकायत पर धर्म परिवर्तन कराने वाले इस रैकेट का पर्दाफाश हुआ. पिता ने पुलिस को बताया था कि उनका बेटा पिछले कई दिनों से दिन में पांच बार जिम का नाम लेकर घर से बाहर निकलता था. उन्होंने अपने बेटे का पीछा किया तो पता चला कि वो जिम नहीं बल्कि मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पांच बार घर से निकलता था. मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच होने पर नाबालिग ने बताया कि उसने मुंबई के एक शख्स से एक ऑनलाइन गेम खरीदा था. इसके बाद उस शख्स ने धर्म परिवर्तन के लिए उसका ब्रेन वॉश किया.

यह भी पढ़ें:-

Indira Gandhi Assassination: कनाडा में इंदिरा की हत्या वाली झांकी पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर- 'ये न रिश्तों के लिए ठीक, न उनके लिए'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget