एक्सप्लोरर

जनरल एमएम नरवणे ने कहा- चीन के साथ हमारी सीमाओं पर स्थिति पूरी नियंत्रण में, जल्द निकलेगा समाधान

भारत के आर्मी चीफ एम एम नरवणे ने कहा है कि चीन के साथ सीमा पर हालात काबू में है. वहीं नेपाल के साथ शुरू हुए सीमा विवाद पर बोलते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत भौगोलिक सांस्कृतिक और धार्मिक संबंध हैं, जो आगे भी जारी रहेंगे.

नई दिल्ली: भारत चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सीमा को लेकर विवाद चल रहा है. इसी बीच भारत के आर्मी चीफ एम एम नरवणे ने कहा है कि चीन के साथ सीमा पर हालात काबू में है. उन्होंने कहा कि चीन और भारत के बीच सैन्य लेवल पर कई स्तर पर बातचीत हो रही है, और बातचीत के जरिए हम हर तरह के विवादित मुद्दों को सुलझाने में सक्षम हैं.

एम एम नरवणे ने कहा, ''मैं सबको इस बात का विश्वास दिलाना चाहूंगा कि चीन के साथ हमारे बॉर्डर की पूरी स्थिति नियंत्रण में है. हमारी चीन के साथ बातचीत चल रही है. हमें उम्मीद है कि हमारे बीच लगातार हो रही इस बातचीत से विवाद का समाधान निकलेगा.''

उन्होंने कहा कि कि जारी वार्ता से दोनों देशों के बीच समझे जाने वाले सभी मतभेदों को सुलझा लिया जाएगा.

सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘‘दोनों पक्ष चरणबद्ध तरीके से टकराव की स्थिति से बच रहे हैं. हमने गलवान घाटी क्षेत्र से, उत्तर से इसकी शुरुआत की. हमारी बहुत सकारात्मक बातचीत हुई. और जैसा कि मैंने कहा कि यह जारी रहेगी और आगे हालात सुधरेंगे.’’

नेपाल के साथ बहुत मजबूत संबंध हैं

नेपाल को लेकर एम एम नरवणे ने कहा कि भारत के हमेशा से इस पड़ोसी देश से मजबूत संबंध रहे हैं और भविष्य में भी मजबूत रहेंगे. नेपाल ने अपने देश के परिवर्तित नक्शे में लिपुलेख को नेपाल का हिस्सा दर्शाया है.

जनरल नरवणे ने कहा, ‘‘नेपाल के साथ हमारे बहुत मजबूत रिश्ते रहे हैं. हमारे भौगोलिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक संबंध हैं. हमारे लोगों के बीच बहुत मजबूत संबंध हैं. उनके साथ हमारे रिश्ते हमेशा मजबूत रहे हैं और भविष्य में भी रहेंगे.’’

'कश्मीर में 15 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए' सेना प्रमुख ने जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान को लेकर कहा कि जहां तक जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान का संबंध है, हमने बहुत सी सफलताएं हासिल की हैं. उन्होंने कहा कि बीते 10-15 दिनों में 15 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं. यह कामयाबी प्रदेश में काम करने वाले सभी सुरक्षाबलों के बीच घनिष्ठ सहयोग से हासिल की जा सकी है.

लोग चाहते हैं घाटी में स्थिति सामान्य हो जाए

सेना प्रमुख ने कहा कि कश्मीर में ज्यादातर ऑपरेशन्स स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अंजाम दि गए हैं. इससे यह बात साफ होती है कि प्रदेश के लोग उग्रवाद और आतंकवाद से पूरी तरह से तंग आ चुके हैं और वे चाहते हैं कि घाटी में स्थिति सामान्य हो जाए.

बता दें भारत के पड़ोसी देश चीन की ज़मीनी सीमा दुनिया के 14 अलग-अलग देशों के साथ सटी हुई है. इनमें से एक भी ऐसा देश नहीं है, जिसके साथ चीन का सीमा विवाद न हो. लेकिन भारत के साथ चीन को सीमा विवाद करने में शायद ज्यादा ही दिलचस्पी है, इसलिए वो किसी न किसी बहाने से भारत के साथ विवाद करता ही रहता है.

भारत और चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा है. इस सीमा को कहा जाता है एलएसी यानि कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल या फिर वास्तविक नियंत्रण रेखा. ये एलएसी भारत के राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से होकर गुजरती है. इस 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा को सामरिक दृष्टिकोण से तीन हिस्सों में बांटा जाता है.

पहला हिस्सा है पश्चिमी सेक्टर, जिसमें लद्दाख से लगी सीमा शामिल है. ये 1597 किलोमीटर लंबी है. दूसरा है मध्यवर्ती सेक्टर, जिसमें उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से लगी सीमा शामिल है. ये 545 किलोमीटर लंबी है. तीसरा है पूर्वी सेक्टर, जिसमें अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम से लगी सीमा को रखा जाता है. यह 1346 किलोमीटर लंबी है. इस नियंत्रण रेखा को लेकर भारत और चीन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. कभी ये विवाद थम जाता है, तो कभी ये विवाद फिर से सिर उठा लेता है.

गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने कोरोना जांच के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

विशाखापट्टनम: 18 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद 4 महीने की बच्चे ने कोरोना को दी मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget