एक्सप्लोरर

जांबाज जनरल बिपिन रावत को आखिरी सलाम, सुबह 11 बजे दिल्ली वाले घर में अंतिम दर्शन, दोपहर 2 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

Gen Rawat's funeral today: जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर दिल्ली के 3 कामराज मार्ग पर उनके आवास पर लाने के बाद आज लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे.

Gen Rawat's funeral today: जनरल बिपिन रावत आज जब अपने अंतिम सफर पर निकलेंगे तो वो मौका सिर्फ उन्हें अंतिम सलामी देने का नहीं होगा बल्कि वो पल होगा, जब हम उन तस्वीरों को अपनी स्मृतियों में समेट लेंगे हमेशा-हमेशा के लिए और आने वाली पीढ़ी को गर्व के साथ बताएंगे कि हमने देश के पहले CDS को देखा है. हमने जनरल बिपिन रावत को देखा है. कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे के शिकार देश के शूरवीर योद्धाओं को आज पूरा देश नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है. देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका को आज अंतिम विदाई दी जानी है. सुबह 11 बजे जनरल रावत और उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर उनके दिल्ली के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इससे पहले कल पीएम मोदी समेत कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

जांबाज योद्धाओं को पीएम और रक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी ने CDS जनरल बिपिन रावत समेत सभी 13 शहीदों को दी श्रद्धांजलि दी और परिजनों से भी मुलाकात की. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA अजीत डोभाल और तीनों सेना प्रमुखों ने भी दी शहीदों को श्रद्धांजलि. रक्षा मंत्री भी शहीदों के परिवार वालों से मिले. CDS जनरल बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एल एस लिड्डर और विवेक कुमार के पार्थिव शरीर की पहचान हुई. 9 शहीदों की पहचान होना बाकी. तमिलनाडु के वेलिंगटन आर्मी हॉस्पिटल में सेना और सीएम स्टालिन ने जनरल रावत समेत सभी 13 लोगों को श्रद्धांजलि दी.

दिल्ली में आज अंतिम दर्शन

जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर दिल्ली के 3 कामराज मार्ग पर उनके आवास पर लाने के बाद आज लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे. जनरल बिपिन रावत के साथ-साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत के पार्थिव शरीर को भी अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. सुबह 11 बजे पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक गणमान्य लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. दोपहर साढ़े 12 बजे से 2 बजे तक सैन्य अफसर उन्हें अंतिम विदाई देंगे. दोपहर 2 बजे के बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी. जनरल रावत की अंतिम यात्रा पूरे सैन्य सम्मान के साथ निकाली जाएगी और इसके लिए जो इंतजाम किया जा रहा है, वो भी अभूतपूर्व होगा.

जांबाज जनरल बिपिन रावत को आखिरी सलाम, सुबह 11 बजे दिल्ली वाले घर में अंतिम दर्शन, दोपहर 2 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

ये भी पढ़ें: Bipin Rawat Chopper Crash: तिरंगे में लिपटे दिल्ली पहुंचे बिपिन रावत तो रो दिया देश! गमगीन माहौल में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम मोदी, तस्वीरें

बरार स्क्वॉयर में होगा अंतिम संस्कार

बिपिन रावत के पार्थिव शरीर को गन कैरिएज यानि तोप वाली गाड़ी में रखा जाएगा. अंतिम यात्रा में जनरल के साथ उनकी पत्नी का भी पार्थिव शरीर होगा. ये अंतिम सफर उनके आवास से दिल्ली कैंट के बरार स्क्वॉयर तक का होगा. सेना के आधिकारिक श्मशान बरार स्क्वॉयर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. एक दिन पहले जब जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत सभी 13 लोगों के शव दिल्ली लाए गए तो उनके परिवारवालों को देखकर हर किसी की आंखों में आंसू थे.

जनरल बिपिन रावत की दोनों बेटियां कीर्तिका और तारिणी खुद को संभाले हुए चुपचाप वहां खड़ी थीं. लेकिन अपने माता-पिता को एक साथ खो देने का ग़म क्या होता है, ये हर कोई कहां समझ सकता है.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें श्रद्धांजलि देने खुद पहुंचे थे. उनकी आंखों में भी सूनापन साफ नजर आ रहा था. परिवार के बुजुर्ग की तरह उन्होंने जनरल रावत की बेटियों को ढांढस बंधाया और ये भरोसा दिया कि पूरा देश हमेशा उनके साथ है. आज पूरा देश जनरल रावत को श्रद्धांजलि दे रहा है. मन में इस अहसास के साथ कि वो हमेशा हमारी यादों में रहेंगे और उनके शौर्य की कहानियां पीढ़ियों तक याद रखी जाएंगी.

ये भी पढ़ें: Bipin Rawat Death: हेलिकॉप्टर हादसे की सभी संभावित पहलुओं से की जा रही जांच, देश के 'सर्वश्रेष्ठ' एयर क्रैश जांचकर्ता कर रहे पड़ताल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

वीडियोज

PM Modi In Malaysia: मलेशिया से प्रधानमंत्री मोदी की आतंकवादियों की चेतावनी | Anwar Ibrahim
Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेले में ऐसी लापरवाही देख डर जाएंगे...ABP ने किया एक्सपोज !
Mumbai Fire News: सायन में फूड प्वाइंट में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी | Breaking | ABP News
India–US Trade Deal: $500 billion Imports से Energy Security को मिलेगा नया Push | Paisa Live
Shahdara Fire Breaking: MCD की डंपिंग में लगी आग, धू-धू कर जलीं कारें! | Delhi | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव, अब आवेदन के समय ही करना होगा ये काम
अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव, अब आवेदन के समय ही करना होगा ये काम
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
Embed widget