एक्सप्लोरर

चीन के साथ मिलकर पाकिस्तान भारत के खिलाफ रच सकता है साजिश: CDS बिपिन रावत

जनरल रावत ने कहा, पाकिस्तान चीन से भारत के सीमा विवाद का फायदा उठा सकता है और दिल्ली के लिए कुछ परेशानियां पैदा कर सकता है, मगर ऐसे परिदृश्य से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई है

नई दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने गुरुवार को पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि अगर उसने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ भारत के सीमा विवाद का फायदा उठाने की कोशिश की तो उसे अपने किसी भी दुस्साहस के लिए "भारी नुकसान" उठाना पड़ सकता है. अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी फोरम के संवाद सत्र में जनरल रावत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को चीन की आर्थिक मदद और इस्लामाबाद को सैन्य, आर्थिक और कूटनीतिक समर्थन के सुरक्षा निहितार्थों पर भी बात रखी.

सीडीएस ने कहा कि पाकिस्तान चीन से भारत के सीमा विवाद का फायदा उठा सकता है और दिल्ली के लिए कुछ परेशानियां पैदा कर सकता है, मगर ऐसे परिदृश्य से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई है. उन्होंने कहा, "हमारी उत्तरी सीमाओं के आसपास कोई खतरा बनता है तो पाकिस्तान उसका लाभ उठा सकता है और हमारे लिए कुछ परेशानियां पैदा कर सकता है."

"पाक को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है" जनरल रावत ने कहा, "लिहाजा हमने यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त एहतियाती उपाय किए हैं कि अगर पाकिस्तान इस तरह का कोई दुस्साहस करे तो वे अपने मिशन में कामयाब नहीं हो. असल में, अगर वे कोई दुस्साहस करते हैं तो उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है."

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ छद्म युद्ध में शामिल है और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी भेज रहा है. पाकिस्तान ने भारत के अन्य हिस्सों में भी आतंकवाद को फैलाने की कोशिश की है.

"पाक ने भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा दिया" भारत पाकिस्तान से उत्पन्न सीमा पार के आतंकवाद से निपटने के लिए सख्त दृष्टिकोण अपनाता रहा है. जनरल रावत ने कहा, "पाकिस्तान के छद्म युद्ध ने क्षेत्रीय एकता के भारत के प्रयास को बाधित करने के साथ-साथ भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा दिया है और हमारी अलग-अलग विसंगितियों का फायदा उठाया है."

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ कर्मियों के जान गंवाने के बाद भारत के जंगी विमानों ने पिछले साल फरवरी में पाकिस्तान के अंदर आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविरों पर हमला किया था.

जनरल रावत ने कहा कि चीन की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पाकिस्तान के साथ आर्थिक सहयोग और उसे सैन्य सहायता जारी रखने के कारण हमारे लिए उच्च स्तर की तैयारी रखना आवश्यक हो गया है. उन्होंने कहा कि इससे उत्तरी और पश्चिमी मोर्चों पर समन्वित कार्रवाई का खतरा है, जिसे लेकर हमें अपनी रक्षा योजना पर विचार करना होगा."

ये भी पढ़ें- संसद सत्र: कोरोना के लक्षण होने पर सांसदों को नहीं मिलेगी संसद में एंट्री, वापस घर भेजे जाएंगे जानिए- पीएम मोदी ने अब तक PM CARES Fund में अपनी बचत से कितने करोड़ दान दिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget