एक्सप्लोरर

शहीद पैरामिलिटरी जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाएगी गौतम गंभीर फाउंडेशन

इस कार्यक्रम में पुलवामा, सुकमा, कश्मीर और झारखंड नक्सल में शहीदों के परिवार वालों ने शिरकत की. नारैना होटल में रखे गए इस प्रोग्राम में शहीदों के करीब पचास परिवार शामिल हुए.

नई दिल्ली: गौतम गंभीर फाउंडेशन की ओर से दिल्ली में शहीदों के परिजनों के लिए एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात की. इस कार्यक्रम में पुलवामा, सुकमा, कश्मीर और झारखंड नक्सल में शहीदों के परिवार वालों ने शिरकत की. नारैना होटल में रखे गए इस प्रोग्राम में शहीदों के करीब पचास परिवार शामिल हुए.

गौतम गंभीर ने इस मौके पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहा, "मुझे एक अच्छी टीम मिली है. मैं पूरी टीम को शुभकामनाएं देना चाहता हूं. हम लोगों ने यह फैसला किया था कि हम हर साल शहीदों के परिवारवालों और उनके बच्चों के लिए एक डिनर पार्टी ऑर्गेनाइज करेंगे, ताकि उनके लिए कुछ मदद कर सके. पिछले साल हम उनको आईपीएल गेम के लिए ले गए थे, और इस बार हम उनको पूरा दिल्ली दर्शन करवाएंगे, ताकि वह सारे दिल्ली के जितने भी जरूरी स्पोर्ट्स है वह देखें और उसको इंजॉय करें. हमारी फाउंडेशन की मुहिम ही यह थी कि हम बच्चों की एजुकेशन में उनकी मदद करें."

कार्यक्रम के दौरान गौतम गंभीर ने ऐलान किया कि उनकी फाउंडेशन ने इन बच्चों की पढ़ाई और साइकोलॉजिकल काउंसलिंग का ज़िम्मा उठाएगी. इस कार्यक्रम में श्रीनगर सीआरपीएफ पांपोर शहीद राजकुमार राणा की पत्नी सीतु भी मौजूद रहीं. सीतू इस कार्यक्रम में आपनी दोनों बेटियों के साथ शामिल हुईं. शहीद राज कुमार राणा की पत्नी सितु ने भावुक होते हुए कहा कि "हम हर पल उनको याद करते हैं उनकी पेंशन से ही घर चलता है फाउंडेशन ने हमारी बेटियों की पढ़ाई का पूरा ज़िम्मा लिया है."

इस कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों ने सरकार की तरफ से खास मदद ना मिलने पर भी नाराजगी जताई. कुछ परिवार इस कार्यक्रम में अपनो को याद कर के भावुक हो गए. गौतम गंभीर ने फाउंडेशन के जरिए आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है, जिसमे पैरामिलिटरी शहीदों के परिवारों को चुना है जो कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल रहे थे.

ये भी पढ़ें

कप्तान कोहली ने फारूख इंजीनियर के चाय के दावे पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अनुष्का का नाम बीच में क्यों घसीटना

फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद उद्धव ठाकरे की दूसरी परीक्षा, आज होगा स्पीकर का चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर टकराव, ITBP डीजी का बड़ा खुलासा
भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर टकराव, ITBP डीजी का बड़ा खुलासा
'तानाशाही बर्दाश्त नहीं...', रेहान की फोटो हटाने पर फड़के राजीव शुक्ला, राहुल का भी किया बचाव
'तानाशाही बर्दाश्त नहीं...', रेहान की फोटो हटाने पर फड़के राजीव शुक्ला, राहुल का भी किया बचाव
‘फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए...’, PM मोदी ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
‘फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए...’, PM मोदी ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget